फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   8 youths caught in hotel

होटल से आठ युवक, युवतियां पकड़े

Mon, 06 Mar 2017 11:28 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Mon, 06 Mar 2017 11:28 PM IST
विज्ञापन
कसया। 
विज्ञापन

कस्बे में हाइवे के निकट स्थित एक होटल में रविवार की शाम पुलिस के छापे के दौरान आपत्तिजनक हाल में मिले युवक-युवतियों में आठ के खिलाफ पुलिस ने देह व्यापार निवारण अधिनियम में केस दर्ज कर लिया। इससे पहले उनका मेडिकल परीक्षण कराया गया। सोमवार को उन्हें जेल भेज दिया गया। पुलिस ने होटल मालिक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश के लिए दबिश देनी शुरू कर दी है।
रविवार की शाम करीब पांच बजे इस होटल में सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी की अगुवाई में पुलिस टीम ने छापा मारा था। एसओ उमाशंकर यादव और स्वॉट टीम प्रभारी भीम यादव ने होटल की जांच की थी, जहां पुलिस को आपत्तिजनक हालत में कई युवक-युवतियां मिले थे। पुलिस उन्हें हिरासत में लेकर थाने ले आई थी। सोमवार को पुलिस ने उनका मेडिकल परीक्षण कराया। उसके बाद पुलिस ने मामले में आठ युवक और आठ युवतियों के खिलाफ अनैतिक देह व्यापार निवारण अधिनियम के तहत केस दर्ज कर जेल भेज दिया। होटल संचालक को भी इसमें संलिप्त मानते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

इस संबंध में एसओ उमाशंकर यादव का कहना है कि पकड़े गए युवक-युवतियों की मेडिकल जांच कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया गया है। सीओ राघवेंद्र चतुर्वेदी ने कहा कि होटल संचालक के विरुद्ध भी केस दर्ज कर लिया गया है। उसे गिरफ्तार करने के लिए पुलिस दबिश दे रही है।     
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed