फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   8 huts turned to ashes

घूरे की चिन्गारी से आठ झोपड़ियां जलीं

Wed, 06 Dec 2017 11:57 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Wed, 06 Dec 2017 11:57 PM IST
विज्ञापन
8 huts turned to ashes
दुबौली में आग लगने से जले घर। - फोटो : अमर उजाला ब्‍यूूराो
जटहां बाजार। घूरे से छिटकी चिंगारी से आग लग जाने के कारण दुबौली गांव में आठ झोपड़ियां जल गईं। आग बुझाने की कोशिश में एक व्यक्ति झुलस गया, जबकि आग की लपटों में झुलस जाने से छह मवेशी जिंदा जल गए। गांव के लोगों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। 
विज्ञापन


नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के दुबौली गांव में बुधवार दोपहर दो बजे के करीब गांव में एक जगह रखे गए घूरे से चिंगारी छिटकने से आग लग गई। आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। आग से प्रेम, सुदामा, लल्लन, कैलाश, रामजी, पहाड़ी, रामलोचन और रामआशीष सहित आठ लोगों की झोपड़ियां जल गईं।
विज्ञापन


साथ ही इन घरों में रखा राशन, नकदी, कपड़े, साइकिल सहित अन्य सभी सामान जल गया। आग बुझाने की कोशिश में कैलाश भी झुलस गए। कैलाश को बलकुड़िया के एक प्राइवेट अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी हालत ठीक बताई जा रही है। आग की चपेट में आने से छह बकरियां जल मरीं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही एसओ दिलीप पांडेय पुलिसकर्मियों के साथ पहुुंच गए। हलका लेखपाल कमलेश कुशवाहा व ग्राम प्रधान प्रतिनिधि जयराम क्षति भी मौके पर मौजूद थे। 

आग लगने से झोपड़ी व सामान जला
गुरवलिया बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत सोंदिया बुजुर्ग के टोला दुरखिया में बुधवार की देर शाम आग लग जाने से एक व्यक्ति की झोपड़ी व उसमें रखा सारा सामान जल गया। गांव वालों की मदद से आग पर काबू पाया गया। 


इस गांव निवासी ध्रुव यादव के घर में शाम करीब सात बजे आग लग गई। झोपड़ी से धुंआ निकलता देख लोग मौके पर पहुंचे तब तक आग फैल चुकी थी। ध्रुव यादव की पत्नी व बच्चे ही घर पर थे, लिहाजा झोपड़ी से कोई सामान भी नहीं निकाल पाए। गांव वालों ने तत्परता दिखाते हुए आग को फैलने से रोकने के साथ ही आग को बुझाने में सफलता पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed