{"_id":"5cdc5416bdec2207132d660e","slug":"71557943318-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
टैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हादसे में छात्रा की मौत,दो घायल
तुर्कपट्टी। क्षेत्र में बुधवार को अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से जहां एक छात्रा की मौत हो गई,वहीं दो बच्चे घायल हो गए। घटना के बाद जुटे लोगों ने दोनों को अस्पताल भेजवाया,जहां डॉक्टरों ने छात्रा को मृत घोषित कर दिया। जबकि घायल छात्र को उपचार शुरू किया।
तुर्कपट्टी क्षेत्र के रुदवलिया गांव निवासी जुगल चौहान की नौ वर्षीय बेटी काजल पोखरभिंडा स्थित एक विद्यालय में कक्षा तीन में पढ़ती थी । छुट्टी होने के बाद वह अपनी बहन एवं एक अन्य छात्र के साथ वापस घर आ रही थी। इसी बीच अचानक तुर्कपट्टी की तरफ से कसया की ओर जा रही अनियंत्रित ट्रैक्टर ने तीनों बच्चों को टक्कर मार दिया जिसमें काजल एवम सत्यम गंभीर रूप से घायल हो गए। जबकि एक छात्रा को मामूली चोटें आईं। जानकारी पाते ही ही परिजन घटना स्थल पर पहुंचे तथा आनन-फानन में उसे रविंद्र नगर जिला अस्पताल ले गए । जहां इलाज के दौरान छात्रा काजल की मौत हो गई। वही घायल छात्र का इलाज चल रहा है। उसके साथ आ रही मृतक काजल की बहन ने ट्रैक्टर की पहचान बताई और किशोर के जरिए ट्रैक्टर चलाने की जानकारी दी। छात्रा की मौत से मां नीलम का रो- रो कर बुरा हाल था। एसओ टीजे सिंह ने कहा कि तहरीर मिलते ही केस दर्ज होगा।ट्रैक्टर चालक की तलाश की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया।