{"_id":"5c781e41bdec227f1c76ca2e","slug":"71551375937-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मामूली विवाद में छात्र पर फावडे़ से हमला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
मामूली विवाद में छात्र पर फावडे़ से हमला
Thu, 28 Feb 2019 11:15 PM IST
राकेश पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
कुस्महा गांव के टोला बटसरा में वालीबाल खेलने के दौरान झगड़े में गोलू गौतम पर फावड़े से प्रहार की सूचना पर विलाप करते परिजन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रामकोला। क्षेत्र के कुसम्हा गांव के टोला बटसरा में गुरुवार की शाम को एक मनबढ़ युवक ने मामूली विवाद में छात्र पर फावडे से सिर पर प्रहार कर घायल कर दिया। घटना के बाद अफरातफरी मच गई। घायल को लोग पहले सीएचसी मथौली ले गए,जहां से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद घायल को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। इधर सूचना पर पहुंची पुलिस ने हमलावर युवक की बाइक के साथ उसके पिता को हिरासत में लेकर थाने चली गई।
कुसम्हा गांव के बटसरा टोले के कुछ युवक गुरुवार की शाम को वॉलीबॉल खेल रहे थे। उसी दौरान गांव का ही एक युवक बाइक से पहुंचा और जाली के पास अपनी बाइक खड़ी कर दी। खेल रहे युवकों ने जब बाइक हटाने की बात की तो उसने नोकझोंक कर ली। उसी दौरान युवक घर चला गया और फिर फावड़ा लेकर पहुंचा।
उसने फावडे़ से खेल रहे 19 वर्षीय गोलू गौतम पुत्र सुनील गौतम के सिर पर प्रहार करके घायल कर दिया। वारदात के बाद हमलावर बाइक छोड़ कर भाग निकला। इधर घटना के बाद घायल को लोग मथौली अस्पताल ले गए, जहां उसे डॉक्टरों ने उसे मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। घायल की मां मीना देवी ने बताया कि उसका बेटा गोलू गौतम बीए तृतीय वर्ष का छात्र है।
विज्ञापन
शाम को विजयपुर से परीक्षा देकर बेटा घर लौटा और फिर साथियों के साथ खेलने चला गया। आरोप है कि युवक ने उसके बेटे के सिर पर फावड़े से प्रहार कर जान से मारने की कोशिश की। दो बेटे और इकलौती बेटी में गोलू सबसे बड़ा है। बेटी आंख से दिव्यांग है और पति अपाहिज है। बड़े बेटे के ऊपर पर परिवार का खर्च निर्भर है।
बेटे की सलामती के लिए मां ईश्वर से दुआ कर रही थी। पीड़ित मां आरोपी पर कार्रवाई की मांग कर रही थी। इंस्पेक्टर दिलीप कुमार पांडेय ने बताया कि आरोपी युवक की बाइक और उसके पिता को हिरासत में ले लिया गया है। तहरीर मिलते ही केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
प्रधान के पति के खिलाफ कार्रवाई की मांग
नेबुआ रायगंज। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नरचोचवा गांव में प्रधानपति व उनके समर्थकों पर एक विधवा को पीटने का आरोप लगा है। घायल महिला के बेटे ने पुलिस को तहरीर सौंपकर कार्रवाई की मांग की है।
नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के रामनगर गांव के निवासी आकाश पांडेय ने तहरीर में बताया है कि उनकी कुछ जमीन नरचोचवा गांव में है। उनका आरोप है कि शनिवार को ग्राम प्रधानपति अपने समर्थकों के साथ जबरिया उनके खेत में धर्मस्थल के चबूतरा का निर्माण कराया रहे थे। जब उनकी मां आरती ने विरोध किया तो उन्हें दौड़ाकर पीटा गया। अपशब्द भी कहा गया। उनका इलाज जिला अस्पताल से चल रहा है। जबकि दूसरे पक्ष ने आरोपों को निराधार बताया। एसओ सुनील सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है।