फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   शुक्रवार की दोपहर हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर हुई घटना

शुक्रवार की दोपहर हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर हुई घटना

Fri, 11 Jan 2019 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 11:38 PM IST
विज्ञापन
शुक्रवार की दोपहर हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर हुई घटना
ट्रक में घुसी लग्जरी कार, आठ लोग घायल
विज्ञापन

हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर हुआ हादसा
हाटा। शुक्रवार की दोपहर हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर लग्जरी वाहन अनियंत्रित होकर ट्रक में घुस गया। इस घटना में लग्जरी वाहन में बैठे आठ लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के दौरान वहां मौजूद 100 नंबर की पुलिस टीम और आसपास के लोगों ने वाहन में फंसे घायलों को निकाल कर सीएससी पहुंचाया। प्राथमिक इलाज के बाद हालत गंभीर देख कर डॉक्टरों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
बिहार के जिला कटिहार क्षेत्र के गांव ईलालपुर के निवासी आठ वर्षीय असगरा, 18 वर्षीय मोहम्मद शाहरुख, 25 वर्षीय आरिफ, 50 वर्षीय आयूब, 25 वर्षीय सोनम, 26 वर्षीय आरिफ, 48 वर्ष अकबरी और 25 वर्षीय शायदा खातून कार से गाजियाबाद से कटिहार शादी समारोह में शामिल होने जा रहे थे। हाटा कोतवाली के पास अनियंत्रित होकर गाड़ी आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। आसपास के लोगों के साथ यूपी-100 टीम मौके पर पहुंच गई।
विज्ञापन

अल्लाह को दिया धन्यवाद : रामपुर बुजुर्ग। हाटा कोतवाली के सामने हाईवे पर शुक्रवार को हुए हादसे में परिवार के सुरक्षित बच जाने पर शायदा खातून ने अल्लाह को धन्यवाद दिया। शायदा खातून बताती हैं कि दोपहर में उनकी लग्जरी गाड़ी आगे चल रहे ट्रक में घुस गई। कार में आठ लोग सवार थे। शायदा खातून बताती हैं कि कार की स्पीड 70 से ज्यादा थी। यह घटना तेज रफ्तार होने के कारण हुई। कटिहार जिला के इलालपुर गांव की 26 वर्षीय शायदा खातून ने बताया कि उनके घर के लोग गाजियाबाद और बुलंदशहर में प्राइवेट नौकरी करते हैं। बहन की शादी में शामिल होने के लिए गाजियाबाद से एक ही गाड़ी से गांव जा रहे थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed