फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पुलिस ने समझाकर जाम समाप्त कराया

पुलिस ने समझाकर जाम समाप्त कराया

Sun, 06 Jan 2019 11:53 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 06 Jan 2019 11:53 PM IST
विज्ञापन
पुलिस ने समझाकर जाम समाप्त कराया
छात्रों में हुई मारपीट, नाराज गांववालों ने जाम किया हाइवे
विज्ञापन

नेबुआ रायगंज। नेबुआ नौरंगिया थाना क्षेत्र के नौरंगिया तिराहे के निकट दो छात्रों में मारपीट हो गई। इससे नाराज ग्रामीणों ने नौरंगिया में एनएच जाम कर दिया। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने लोगों को समझा बुझाकर जाम खत्म करा दिया।
रविवार की शाम को खड्डा थाना क्षेत्र के जिंदाछपरा और हनुमानगंज थाना क्षेत्र के दो युवकों में किसी बात को लेकर मारपीट हो गई। इसमें एक छात्र ने अपने सहयोगी मित्रों के साथ मिलकर नौरंगिया तिराहे के निकट पडरौना-पनियहवा जाने वाले एनएच 28 बी को जाम कर दिया और नारेबाजी करने लगे। इसकी सूचना मिलने पर एसआई सभाजीत सिंह अन्य पुलिसकर्मियों के साथ पहुंचे और मारपीट करने वाले आरोपी छात्र के खिलाफ जांच कर कार्रवाई करने क आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। इस बीच एनएच पर आधा घंटा तक आवागमन बाधित रहा।
विज्ञापन

एसआई सभाजीत सिंह ने बताया कि दो स्कूली छात्रों के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हुई थी। इससे कुछ छात्रों ने सड़क जाम कर दी थी। उन्हें समझा बुझाकर जाम समाप्त करा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed