फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पडरौना नगर के कई मोहल्लों में है पटाखें का गोदाम

पडरौना नगर के कई मोहल्लों में है पटाखें का गोदाम

Thu, 25 Oct 2018 12:00 AM IST
Updated Thu, 25 Oct 2018 12:00 AM IST
विज्ञापन
पडरौना नगर के कई मोहल्लों में है पटाखें का गोदाम
संकरी गली में पटाखे का गोदाम, पुलिस अंजान
विज्ञापन

फोटो के साथ---
आग लगने पर नहीं पहुंच पाएगी फायर ब्रिगेड की गाड़ी
कोतवाली पुलिस को भी नहीं है इसकी जानकारी
अमर उजाला ब्यूरो
पडरौना। दीपावली नजदीक आते ही शहर के कई मोहल्लों की संकरी गलियों में पटाखे के गोदाम बन गए हैं। पुलिस प्रशासन इससे पूरी तरह अंजान है। घनी आबादी के बीच में बने गोदामों में पटाखे भरे पड़े हैं। अगर इन गोदामों में कोई अनहोनी हुई, तो पल भर में ही मोहल्ले की सूरत बदल जाएगी। इतना ही नहीं, जिस गली में गोदाम बनाया गया है, वहां पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी तक नहीं पहुंच पाएगी।

पटाखों की बिक्री के लिए सुप्रीम कोर्ट की ओर से आबादी से दूर दुकानें लगाए जाने का निर्देश है। पिछले कई वर्षों से शहर में लगने वाली पटाखे की दुकानों को जूनियर हाईस्कूल परिसर में लगवाया जाता है। यहीं से शहर व देहात क्षेत्रों के लोग पटाखे की खरीदारी भी करते हैं, लेकिन शहर के भीड़भाड़ वाले गुदरी बाजार से 200 मीटर अंदर बाड़ी टोला मोहल्ले की ओर से जाने वाली सड़क पर एक तरफ पटाखे की दुकान है तो ठीक सामने से गोदाम बनाया गया है। दुकान का शटर डाउन कर अंदर से ही पटाखे की बिक्री की जाती है। हैरान करने वाली बात यह है कि न तो गोदाम की जानकारी पुलिस को है और न ही मोहल्ले के लोगों को। अगर इस मोहल्ले में पटाखों के चलते कोई घटना हो जाए, तो आग पर काबू पाने के लिए भी काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। जबकि यहां तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी भी नहीं पहुंच पाएगी। इसी तरह सुभाष चौक के करीब एक गली में भी पटाखे की गोदाम है। यहां भी मोहल्ले के लोगों को इसकी जानकारी नहीं है। कोतवाल विजय राज सिंह ने बताया कि इस तरह की कोई जानकारी नहीं है, अगर ऐसा है, तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed