{"_id":"5b60a70c4f1c1b0c718b72a6","slug":"71533060876-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नगर के काशी विश्वनाथ मंदिर स्थित तालाब की घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
नगर के काशी विश्वनाथ मंदिर स्थित तालाब की घटना
kushinagar
Updated Tue, 31 Jul 2018 11:50 PM IST
विज्ञापन
अमर उजाला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाटा। मंगलवार की दोपहर बाद नगर के करमहा रोड स्थित काशी विश्वनाथ मंदिर के तालाब में नहा रहे एक किशोर की डूबने से मौत हो गई। घटना की जानकारी परिवार को मिलने पर वहां कोहराम मच गया। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कसया थाना क्षेत्र के गांव परसहवा के रहने वाले दीपक दुबे हाटा तहसील में मुंशी का कार्य करते हैं। वह अपनी मां और भाई के साथ करमहा रोड स्थित एक किराए के मकान में रहते हैं। मंगलवार की दोपहर बाद उनका चौदह वर्षीय भाई शिवम काशी विश्वनाथ मंदिर के पास तालाब में नहा रहा था। उसके साथ और भी लड़के थे। नहाने के दौरान अचानक शिवम पानी में डूबने लगा। साथ के लड़के अभी कुछ समझ पाते, तब तक वह गहरे पानी में चला गया। उसे जब तक मदद मिलती, उसकी हालत खराब हो गई थी। उसे किसी तरह से पानी से निकालकर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
इस घटना की जानकारी होने पर पुलिस ने पहुंचकर शव का पंचनामा कराया और उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बेटे के डूबने की खबर मिलने पर अस्पताल पहुंची मां संगीता देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। मां की हालत देखकर किसी को उन्हें ढांढस बंधाने की हिम्मत नहीं हो रही थी। शिवम के पिता की भी काफी समय पहले मौत हो चुकी है।