मल्लूडीह में आभूषण की दो दुकानों में चोरी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर के मल्लूडीह के ही रहने वाले प्रदीप वर्मा की चौराहे पर आभूषण की दुकान हैं। व्यवसायी के मुताबिक शुक्रवार की सुबह वह दुकान पर पहुंचे, तो शटर का ताला टूटा हुआ था। अंदर से 100 ग्राम सोने के जेवरात, 20 ग्राम गला सोना व साढ़े चार किलो ग्राम चांदी बौर नकदी गायब थी। इसी दुकान से महज 10 मीटर की दूरी पर जयप्रकाश वर्मा की भी आभूषण दुकान है।
जयप्रकाश के अनुसार उनकी दुकान के शटर का ताला टूटा था। सोने के जेवरात समेत चांदी के आभूषण गायब मिले। दुकान में रखा एक आलमारी भी टूटी हालत में 500 मीटर दूर यदुनाथ कुशवाहा के खेत से बरामद हुआ है। लोगों को शुक्रवार की सुबह तब इस घटना की जानकारी हुई, जब यहां से गुजर रहे लोगों ने दुकानों के शटर का ताला टूटा हुआ देखा। एक ही रात दो दुकानों में चोरी से यहां के दुकानदारों में भय व्याप्त है। दोनों दुकानदारों ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
एसएचओ अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की छानबीन की जा रही है। जल्द ही पर्दाफाश कर दिया जाएगा। हालांकि उन्होंने इस मामले में नजदीक के ही लोगों के संलिप्त होने की बात कही।