फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   छात्राओ से छेड़छाड़ ,थाने में तहरीर

छात्राओ से छेड़छाड़ ,थाने में तहरीर

Thu, 28 Feb 2019 11:15 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Feb 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
छात्राओ से छेड़छाड़ ,थाने में तहरीर
छेड़छाड़ का उलाहना देने पर परिजनों को पीटा
विज्ञापन

कॉलेज से लौटते और जाते वक्त रास्ते में करते है छेड़खानी
पीड़ितों और प्रधानाचार्य ने पुलिस से कार्रवाई की मांग की
खड्डा। क्षेत्र में कॉलेज में पढ़ने जा रहीं छात्राओं से कुछ युवकों ने रास्ते में छेड़खानी की। परिजनों ने उलाहना दिया तो उनकी पिटाई कर दी। घटना की लिखित सूचना कॉलेज के प्रधानाचार्य और पीड़ित परिजनों ने पुलिस को देकर कार्रवाई की मांग की।

बुधवार की शाम को तीन छात्राएं विद्यालय से पढ़ कर साथ -साथ वापस घर जा रही थी। उसी दौरान रास्ते में पांच -छह की संख्या में युवकों ने छेड़खानी शुरु कर दी। छात्राओं के विरोध करने पर उनके साथ बदसलूकी की। गुरुवार की सुबह भी जब छात्राएं कॉलेज जा रही थी। उसी बीच फिर मनचले युवकों ने उन्हें घेर कर छेड़खानी की। छात्राओं ने घर पहुंच कर परिजनों से घटना बताई तो अभिभावक उक्त युवकों से पूछताछ करने चले गए। जहां उन्हें मारा पीटकर घायल कर दिया गया। गुरुवार को तीनों छात्राओं के परिजनों व विद्यालय के प्रधानाचार्य ने युवकों को नामजद करते हुए थाने में तहरीर दी है। सीओ नवीन कुमार नायक ने बताया कि मामला गंभीर है। दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई के लिए खड्डा पुलिस को निर्देश दिया गया है। छात्राओं में सुरक्षा का भरोसा दिलाते हुए उन्हें उत्साहित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed