फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   मदरसा की जमीन बैनामा कराने पर आक्रोश

मदरसा की जमीन बैनामा कराने पर आक्रोश

Mon, 21 Jan 2019 11:43 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 21 Jan 2019 11:43 PM IST
विज्ञापन
मदरसा की जमीन बैनामा कराने पर आक्रोश
शैक्षणिक संस्थान की जमीन बेचने पर भड़के लोग
विज्ञापन

तहसीलदार के आश्वासन पर माने ग्रामीण
अमर उजाला ब्यूरो
खड्डा। धार्मिक स्थल और शैक्षणिक संस्थान की जमीन को खाली बता कर बेच देने से भड़के गांववालों ने तहसील में हंगामा शुरू कर दिया। तहसीलदार ने न्यायसंगत कार्रवाई का आश्वासन देकर ग्रामीणों को शांत कराया।

ग्रामीणों का कहना था कि आजादी से पूर्व धार्मिक प्रयोजन के लिए खड्डा में जमीन दान दी गई थी। दानदाताओं की इच्छानुसार उस पर मदरसा, इदगाह, मस्जिद आदि बनाए गए। अभिलेखों में जमीन आज भी दानदाताओं के नाम है। इसमें से 1/9 अंश के हकदार ने मदरसे के प्रबंधक के नाम आसपास खेत दिखाकर बैनामा कर दिया। इसकी जानकारी होने पर लोग आक्रोशित हो गए। आशिक अली, अब्दुल कादिर, सगीर, शमीम, शहाबुद्दीन, रमजान, आदम, मेहंदी हसन, तजमुल, शब्बीर, इसरायल, सगीर, बाबर अली आदि ने डीएम से लगायत तहसील प्रशासन से तथ्य छुपाकर जमीन क्रय विक्रय करने की शिकायत की। तहसीलदार अहमद फरीद खां ने बताया कि नामांतरण स्थगित कर दिया गया है। यह मामला प्रबंधकीय विवाद का भी है। इसकी रिपोर्ट डीएम व एसडीएम को भेज दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed