फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   bike lifter sent to jail

दो बाइकलिफ्टर गिरफ्तार, जेल भेजे गए

Sat, 10 Nov 2018 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 10 Nov 2018 11:01 PM IST
विज्ञापन
bike lifter sent to jail
पटहेरवा पुलिस ने चोरी की बाइक के साथ दो आरोपियों को गिरफ्तार किया। - फोटो : अमर उजाला
पटहेरवा। क्षेत्र में हो रही बाइक चोरी की घटनाओं में शामिल दो बाइक लिफ्टर को पुलिस ने पकड़ने का दावा किया है। इन्हें वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। उनके पास कट्टा कारतूस बरामद हुआ है। निशानदेही पर पुलिस ने चोरी की दो अन्य बाइक भी बरामद की है। उनके खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट में मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया।
विज्ञापन

 

पटहेरवा थाने के एसओ संजय कुमार मिश्रा ने बताया कि इन दोनों व्यक्तियों को फाजिलनगर से समऊर बाजार जाने वाले तिराहे पर वाहन चेकिंग के दौरान पकड़ा गया। बाइक का कागजात मांगने पर दोनों ने भागने की कोशिश की। सख्ती से पूछताछ में दोनों ने पास में मौजूद बाइक चोरी की बताई।

विज्ञापन

इसके अलावा उनकी निशानदेही पर चोरी की दो अन्य बाइक भी बरामद की गई। एसओ के मुताबिक एक का नाम पवन पांडेय उर्फ अविनाश निवासी रुद्रपुर थाना कटेया जिला गोपालगंज बिहार तथा दूसरा इंद्रजीत निवासी भूपतपुरा थाना खामपार जिला देवरिया का रहने वाला है। इनके खिलाफ चोरी, धोखाधड़ी और आर्म्स एक्ट में केस दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed