{"_id":"5a02f1d94f1c1bd7538bc0a1","slug":"61510142425-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Wed, 08 Nov 2017 05:38 PM IST
विज्ञापन
file foto
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दुदही (कुशीनगर) । विशुनपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत दुदही बाजार के पूर्वी ढाले के समीप ट्रक की चपेट में आने 60 वर्षीय बुजुर्ग गंभीर रूप से घायल हो गए। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान बुजुर्ग की मौत हो गई। विशुनपुरा पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
पड़रौन मड़ुरही जिरात निवासी 60 वर्षीय विश्वनाथ बुधवार को दुदही सीएचसी से इलाज कराकर पैदल ही घर जा रहे थे। थावे-कप्तानगंज रेल मार्ग के पूर्वी ढाले के समीप एक ट्रक की चपेट में आकर विश्वनाथ गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर भाग निकला। राहगीरों ने आनन-फानन बुजुर्ग को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र दुदही भेजा। प्रथामिक उपचार के बाद वहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान विश्वनाथ की मौत हो गई।
इस संबंध में एसओ ने बताया कि ट्रक को पुलिस ने कब्जे में ले लिया है और शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।