{"_id":"597f17324f1c1b72578b4948","slug":"61501501234-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पिछले एक माह में करीब छह जगह हुईं हैं चोरियां","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
पिछले एक माह में करीब छह जगह हुईं हैं चोरियां
Updated Mon, 31 Jul 2017 05:10 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नही ले रही हैं। इस क्षेत्र में करीब एक माह में छह से अधिक जगह चोरियां हो चुकी हैं। पुलिस इनमें से एक भी चोरी की घटना का पर्दाफाश नहीं कर सकी है। जबकि एक दुकान से मोबाइल चोरी के आरोप में लोगों ने एक व्यक्ति को पकड़कर पुलिस को सौंपा भी था।
बनकटा बाजार स्थित रामजानकी मंदिर से अष्ट धातु की बेशकीमती मूर्ति चोरी हुई थी। इसमें पुजारी ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई करने की मांग की, लेकिन पुलिस चोरी की घटना का पर्दाफाश अब तक नहीं कर पाई। इसके 20 दिन बाद इसी मंदिर से मां दुर्गा की मूर्ति के श्रृंगार में लगने वाले करीब 50 हजार रुपये के सोने के जेवर चोरी हो गए थे। इसी थाना क्षेत्र के पिपरा कनक चौराहे पर पान की दुकान से दिन में ही मोबाइल चुराते एक आरोपी को पकड़ कर लोगों ने 100 नंबर पुलिस को सौंप दिया था और पुलिस उसे थाने ले जाकर पूछताछ की, लेकिन चार घंटे बाद ही पुलिस ने उसे छोड़ दिया। चोरी के आरोप में पकड़े गए इस आरोपी ने कुछ दिन बाद बोदा टोला से मोबाइल चुरा लिया। शक के आधार पर पुलिस ने पकड़कर पूछताछ की तो उसके पास से एक दर्जन से अधिक मोबाइल बरामद हुए। उसके बाद भी पुलिस ने उसे चेतावनी देकर छोड़ दिया। इसके अलावा दो जुलाई को बलुआ शमशेरशाही गांव निवासी सुदर्शन के घर से ताला तोड़कर नगदी समेत लाखों रुपये के गहने चोरी हो गए। इस चोरी का घरवाले विरोध किए तो उनके साथ मारपीट की गई। 12 जुलाई को पुलिस चौकी फाजिलनगर के सामने स्थित हास्पिटल के बरामदे में रखा जेनरेटर चोरी हो गया था। इस संबंध में सीओ तमकुही जनार्दन तिवारी का कहना है कि चोरी की घटनाओं में पुलिस को पहले मुकदमा दर्ज करने का निर्देश है। केस दर्ज करने के बाद विवेचना करने को कहा गया है। यदि चोरी की घटनाओं में तहरीर देने पर भी कार्रवाई नहीं हुई तो उसकी जांच कराई जाएगी।