{"_id":"580ba9a24f1c1b726b706b35","slug":"6-suspected-persons-caught-in-train","type":"story","status":"publish","title_hn":"सप्तक्त्रसंति एक्सप्रेस से छह संदिग्ध पकड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
सप्तक्त्रसंति एक्सप्रेस से छह संदिग्ध पकड़े
kushinagar
Updated Sat, 22 Oct 2016 11:32 PM IST
विज्ञापन
पडरौना। बिहार के मोतिहारी जिले की पुलिस ने शनिवार को दिन के तीन बजे सप्तक्त्रसंति एक्सप्रेस से छह संदिग्धों को हिरासत में लिया है। इनके पास से 20 लाख रुपये कैश बरामद हुए हैं। मोतिहारी जिले के एसपी जितेंद्र राणा की अगुवाई में टीम ने मोतिहारी और बेतिया के सुगौली रेलवे स्टेशन के बीच में यह कार्रवाई की। इन्हें असलहा की तस्करी की सूचना मिली थी। पुलिस के मुताबिक इन पकड़े गए लोगों में दो मुजफ्फरनगर, दो मुरादाबाद और एक गोरखपुर का बताया जा रहा है। एक अन्य के पता के बारे में जानकारी नहीं मिल पाई है।
विज्ञापन