{"_id":"5cba0ffabdec2214516f673b","slug":"51555697658-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"वाहन पलटने से दबकर नर्तकी की मौत, चार घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
वाहन पलटने से दबकर नर्तकी की मौत, चार घायल
Sat, 20 Apr 2019 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 20 Apr 2019 12:08 AM IST
विज्ञापन
हादसे के बाद अस्पताल में घायल
- फोटो : अमर उजाला
हाटा। शुक्रवार की शाम को हाटा नगर के पूर्वी छोर पर नहर के पास कसया की ओर से गुजरी आर्केस्ट्रा के कलाकारों की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। उसमें दब कर नर्तकी की मौके पर ही मौत हो गई। साथी कलाकार घायल हो गए। सभी का इलाज के लिए हाटा सीएचसी भेजा गया।
कुशीनगर की एक आर्केस्ट्रा कसया में प्रोग्राम करने के बाद गोरखपुर जा रही थी। मंच बनी गाड़ी के ऊपर कलाकार बैठे थे। गाड़ी पलटने पंजाब की रहने वाली नर्तकी मानसी दब गई। निकाला गया तो उसका शरीर दो हिस्सों में कट गया था। साथी कलाकार सपना, मीनू, निभाई और दीपेंद्र पाठक गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को लोग हाटा स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। घटना के कारण कुछ देर तक हाइवे के एक लेन पर जाम लग गया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर कार्रवाई शुरू कर दी।