{"_id":"5c2cfd77bdec2256b262ed60","slug":"51546452343-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो मकान में हुई चोरी","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
दो मकान में हुई चोरी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक ही रात में दो घरों में चोरी
हाटा। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के गोपाला गांव में मंगलवार की रात चोरों ने दो घरों में घुसकर चोरी कर ली। इससे गांव के लोग चोरों को लेकर भयभीत हैं। पीड़ित व्यक्तियों ने थाने में तहरीर देकर चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
गोपाला गांव के उमेश शर्मा ने बताया कि उनके घर के बगल में उनके भाई का मकान है। वह सपरिवार मुंबई में हैं। उनके घर में ताला बंद रहता है। बुधवार की सुबह जब बगल के लोगों ने बताया कि मुख्य दरवाजे का ताला टूटा है तो वह घर में गए, जहां सामान बिखरे पड़े थे। आभूषण और अन्य कीमती सामान गायब थे।
इन्हीं के बगल में रहने वाले शंभू यादव ने भी थाने में तहरीर देकर अपने घर में हुई चोरी के संबंध में कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने बताया कि उनका परिवार इन दिनों गोरखपुर में रहता है। बुधवार को गांव के लोगों ने ताला टूटा होने की सूचना दी, जिस पर पहुंचकर उन्होंने चोरी हुए सामानों के संबंध में तहरीर दी। पुलिस ने पहुंचकर दोनों घरों का मुआयना किया।
विज्ञापन
उप डाकघर में चोरी का प्रयास
सुकरौली। हाटा कोतवाली क्षेत्र के सुकरौली उप डाकघर में चोरों ने मंगलवार की रात ताला तोड़कर चोरी का प्रयास किया। तब तक आस पास के लोग जग गए। लोगों के उधर आते ही चोर भाग निकले।
सुकरौली उप डाकघर के डाक पाल आरएन कुरील ने हाटा कोतवाली में तहरीर देकर बताया कि मंगलवार को कार्यालय बंदकर सभी कर्मचारी घर चले गए। बुधवार की सुबह बैंक पहुंचे तो मुख्य दरवाजे का ताला टूटा हुआ था। आस पास के लोगों से रात में ताला टूटने की जानकारी हुई। हालांकि कार्यालय में अंदर सभी सामान सुरक्षित थे। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की।