बिजली कर्मियों से मारपीट का मुकदमा दर्ज
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एक सप्ताह से खड्डा विद्युत उपकेंद्र से वितरित होने वाले भैसहा, हनुमानगंज, पकड़ी, शाहपुर, नौकाटोला, लक्ष्मीपुर, माघी भगवानपुर आदि कई गांवों में बिजली की आपूर्ति नहीं हो पा रही है। इसकी शिकायत करने इन गांवों के लोग बृहस्पतिवार देर शाम विद्युत उपकेंद्र पर गए, लेकिन कर्मचारियों की तरफ से इसके बारे में संतोषजनक जानकारी नहीं मिलने से नाराज लोग शोर मचाने लगे।
इससे नाराज विद्युत कर्मचारियों ने बाहर से गेट बंदकर घेर लिया और एक बाइक को क्षतिग्रस्त करते हुए लोगों के साथ मारपीट की। इस मारपीट में मुसहर समुदाय का युवक घायल हो गया। कुछ देर बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने मामले को शांत कराया। बाद में जेई ने पुलिस को तहरीर देकर कर्मचारियों के साथ मारपीट करने का आरोप लगाया। प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह ने बताया कि अवर अभियंता की तरफ से तहरीर मिली है। जिसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर छानबीन की जा रही है।