फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   गांव वालों ने टेंपो में लदा केरोसिन पकड़ा

गांव वालों ने टेंपो में लदा केरोसिन पकड़ा

Sun, 12 May 2019 12:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Published by: गोरखपुर ब्यूरो Updated Sun, 12 May 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
गांव वालों ने टेंपो में लदा केरोसिन पकड़ा
कुड़वा उर्फ दिलीपनगर में पकड़ा गया टेंपो लदा मिट्टी का तेल। - फोटो : अमर उजाला
कसया। क्षेत्र के कुड़वा उर्फ दिलीप नगर के टोला अलावलपट्टी में टेंपो से लादकर कालाबाजारी के लिए ले जाया जा रहा चार गैलन केरोसिन गांव के लोगों ने पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केरोसिन समेत टेंपो को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन


शनिवार सुबह करीब नौ बजे लोगों ने टेंपो में चार गैलन (180 लीटर) केरोसिन ले जाते देखा। गांव के ही ब्रजेश राव ने टेंपो रोक कर पूछताछ की। इसकी सूचना डीएम, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट अभिषेक पांडेय व एसओ को दी। मौके पर पहुंचे एसओ अतुल्य कुमार पांडेय ने टेंपो में लदे केरोसिन की जांच-पड़ताल की।

विज्ञापन

 

बाद में टेंपो सवार दो लोगों के साथ केरोसिन को कब्जे में लेकर पुलिस थाने चली गई। इस दौरान लोगों ने हंगामा भी किया। लोगों का आरोप है कि कोटेदार बिचौलियों को अधिक कीमत पर केरोसिन बेच देता है। एसओ ने बताया कि लोगों की सूचना पर केरोसिन लदा टेंपो पकड़ा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

आपूर्ति विभाग के अधिकारी व पुलिस जांच कर रही है। जांच के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी। डीएसओ विमल कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रथम दृष्टया जांच में कालाबाजारी का ही मामला प्रतीत हो रहा है। कोटेदार पुष्पा देवी का केरोसिन होना बताया गया है। इस मामले में पूर्ति निरीक्षक को प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कराने के निर्देश दे दिए गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed