फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   प्रधानाचार्य व शिक्षकों की तरफ से दी गई थी तहरीर

प्रधानाचार्य व शिक्षकों की तरफ से दी गई थी तहरीर

Fri, 03 May 2019 11:44 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 May 2019 11:44 PM IST
विज्ञापन
प्रधानाचार्य व शिक्षकों की तरफ से दी गई थी तहरीर
प्रधानाचार्य की पिटाई के मामले में प्रबंधक पर मुकदमा
विज्ञापन

पटहेरवा। थाना क्षेत्र के पिपरा कनक गांव के बोधा टोला में स्थित मदरसे के प्रबंधक पर वहां के प्रधानाचार्य ने शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार और धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है।

मदरसा मुहम्मदिया फैजे रसूल के प्रधानाचार्य इरशाद अहमद ने तहरीर दी है कि 23 अप्रैल को प्रबंधक मदरसे में आए और प्रत्येक शिक्षक से रुपये वसूल कर देने को कहा। इसमें असमर्थता जाहिर करने पर उन्होंने अपशब्द कहा और मारा-पीटा। शोर सुनकर शिक्षक एकत्र हो गए तथा बीचबचाव किया। यह भी आरोप लगाया है कि वह आए दिन शिक्षकों के साथ दुर्व्यवहार, मारपीट तथा फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देते हैं। पुलिस ने मदरसे के प्रबंधक मुमताज आलम निवासी पिपरा कनक बोदा टोला के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार गुप्ता ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed