फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   झांसा दे बुजुर्ग से सत्रह हजार रुपये ले फरार हो गया उचक्का

झांसा दे बुजुर्ग से सत्रह हजार रुपये ले फरार हो गया उचक्का

Sat, 16 Feb 2019 10:14 PM IST
kushinagar Published by: राकेश पांडेय Updated Sat, 16 Feb 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
झांसा दे बुजुर्ग से सत्रह हजार रुपये ले फरार हो गया उचक्का
अनुदान के झांसे में बुजुर्ग से 17000 की ठगी - फोटो : अमर उजाला
खड्डा। ब्लॉक से 85 हजार रुपये अनुदान दिलाने का झांसा देकर युवक ने बुजुर्ग से 17000 रुपये ठग लिया। शिकायत पर पुलिस जांच शुरू कर दी है। पीड़ित के मुताबिक सीसीटीवी फुटेज में जालसाज युवक की तस्वीर कैद है। उसी के सहारे पुलिस आरोपी तक पहुंच सकती है।
विज्ञापन

सिसवा गोपाल निवासी बैजनाथ गुप्ता ने बताया है कि वह गुरुवार को सेंट्रल बैंक में पैसे निकालने गए थे। बैंक में मौजूद युवक ने मेलजोल बढ़ाते हुए खुद को ग्राम सभा का सचिव बताया और तीस हजार निकाल लिया। बैंक में आने की बात कहीं। विश्वास बढ़ाने के लिए बुजुर्ग के बेटे व ग्राम प्रधान आदि का नाम भी बताया। पैसा निकाल कर बैंक से बाहर निकलते ही बुजुर्ग को सरकारी अनुदान के 85 हजार रुपये दिलाने के लिए ब्लॉक कार्यालय चलने के लिए बाइक पर बैठा लिया। ब्लॉक परिसर में बैजनाथ गुप्ता से कागज पर दस्तखत कराया और अफसर को देने के लिए 17000 रुपये लेकर चंपत हो गया। बाद में पीड़ित परिजन बैंक पहुंचे और सीसीटीवी में बाइक पर युवक को बैठाते हुए तस्वीर देखी और फिर पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। सीओ नवीन कुमार नायक ने बताया कि मामले की छानबीन कर दोषी को गिरफ्तार किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed