फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ट्राली पलटी

ट्राली पलटी

Thu, 09 May 2019 11:55 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 09 May 2019 11:55 PM IST
विज्ञापन
ट्राली पलटी
गन्ना लदी ट्राली पलटी, कोई हताहत नही
विज्ञापन

रामकोला। पडरौना-रामकोला मार्ग पर नगर के मथुरा नगर के सामने निर्माणाधीन पुलिया पर बृहस्पतिवार की देर शाम एक गन्ना लदी ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। जिससे मुख्य मार्ग अवरुद्घ हो गया। वैसे संयोग ठीक रहा कि इससे कोई हताहत नही हुआ।
बृहस्पतिवार की देर शाम मेहंदीगंज की तरफ से ओवरलोड गन्ना लेकर एक ट्रैक्टर-ट्राली रामकोला चीनी मिल पर गन्ना गिराने का जा रहा था। नगर के मथुरा नगर के सामने निर्माणाधीन पुलिया पर पहुंचते ही अनियंत्रित होकर सड़क पर ही पलट गया। हालांकि इसमें कोई हताहत नहीं हुआ, लेकिन इससे सड़क के दोनों तरफ वाहनों की लंबी लाइन लग गई। कुछ देर बाद सूचना पर पहुंची पुलिस ने सड़क खाली करवाकर रास्ता साफ करवाया।
विज्ञापन


शटर तोड़कर किराने की दुकान में चोरी
टेकुआटार। कसया थाना क्षेत्र के अहिरौली बाजार स्थित जनरल स्टोर की दुकान से बुधवार की रात नकदी और सामान चोरी हो गया। दुकानदार ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कसया थाना क्षेत्र के पतई गांव के निवासी उमापति गुप्ता ने बताया कि अहिरौली बाजार में जनरल स्टोर की दुकान की है। बुधवार की शाम को रोज की भांति दुकान बंदकर अपने घर चले गए। सुबह पहुंचे तो दुकान का शटर टूटा हुआ था। उन्होंने बताया कि काउंटर में रखे 18 हजार रुपये नकद और अन्य सामान चोरी हो गए थे। कसया थाने के एसओ अतुल्य कुमार पांडेय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। तहरीर मिली है। छानबीन की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed