वाहन चोर और शराब सप्लायर गैंग के दो सदस्य गिरफ्तार
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्पेक्टर सुशील कुमार शुक्ला ने बताया कि सूचना के आधार पर झरही नदी के पास से घेराबंदी कर अंतरराज्यीय वाहन चोर एवं शराब तस्करी गैंग से जुड़े दो आरोपियों को पकड़ा गया। उनकी पहचान नूर आलम निवासी कोईंदी बुजुर्ग थाना तरयासुजान और रवि कुमार निवासी कादीपुर थाना स्वरूपनगर पश्चिम नई दिल्ली के रूप में हुई।
इनकी निशानदेही पर चोरी की दो बोलेरो, कार और बाइक बरामद हुई। वाहन की तलाशी में11 बोतल रम, 550 शीशी क्रेजी रोमियों के अलावा अलग-अलग ब्रांड के 64 शीशी, 37 शीशी और 23 शीशी अंग्रेजी शराब बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे दिल्ली व बिहार से चोरी कर गाड़ियों को लाते हैं।
आसपास के क्षेत्रों में कम कीमत पर अवैध शराब के धंधे से जुड़े लोगों को गाड़ियां बेच देते हैं। इन गाड़ियों से बिहार में शराब की सप्लाई भी की जाती है। आरोपियों ने गैंग से जुड़े कुछ अन्य आरोपियों के नाम भी बताए है। पकड़े गए आरोपियों पर कार्रवाई करते हुए जेल भेज दिया गया।