{"_id":"5c801211bdec2214107cf947","slug":"31551897105-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिहार के भितहां थाना क्षेत्र का मामला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बिहार के भितहां थाना क्षेत्र का मामला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर के युवक की बिहार में हत्या
लूट के इरादे से दिया घटना को अंजाम, प्राइवेट फाइनेंस कंपनी में काम करता था जुबेर
बदमाशों के पकड़े जाने तक पुलिस को शव देने से ग्रामीणों ने किया इनकार
अमर उजाला ब्यूरो
बरवापट्टी/दुदही। बिहार के भितहा थाना क्षेत्र के भुईधरवा के टोला शेखपट्टी के पास बुधवार को बाइक सवार बदमाशों ने कुशीनगर जिले के निवासी एक कंपनी के कर्मचारी की गोली मार हत्या कर दी और रुपये रखा बैग लूट ले गए। घटना के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस को ग्रामीण शव देने से इनकार कर दिए। ग्रामीण जिद पर अड़े थे कि जब तक बदमाश पकड़े नहीं जाएंगे, तब तक शव पुलिस को नहीं दिया जाएगा। सूचना के बाद पुलिस अफसर पहुंच कर ग्रामीणों को समझाने में जुटे थे।
कुशीनगर जिले के दुदही बाजार में भारत फाइनेंसियल इनक्लूजन लिमिटेड कंपनी की शाखा है। कंपनी में हाटा थाना क्षेत्र के विशुनपुरा गांव निवासी 30 वर्षीय जुबेर पुत्र लकमुद्दीन एक समूह से जुड़ कर वसूली का कार्य करते थे। बुधवार को वह जैसे ही वसूली करके भुईधरवा के टोला शेखपट्टी के पास पहुंचे कि विपरीत दिशा से गुजरे बाइक सवार बदमाशों ने जुबेर को गोली मार दी। गोली की आवाज सुनकर आस-पास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक दोनों बाइक पर सवार बदमाश रुपये से भरा बैग लेकर भागने में सफल हो चुके थे। ग्रामीण अभी घायल जुबेर को अस्पताल ले जाने की तैयारी करते, तभी उनकी मौत हो गई। सूचना मिलते ही भितहा थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। लूटे गए बैग में कितने रुपये रखे थे, इसकी जानकारी में पुलिस जुट गई। ग्रामीणों ने पुलिस को शव देने से इनकार कर दिया है। ग्रामीणों का कहना था कि जब तक अज्ञात बदमाशों को पकड़ नहीं लिया जाएगा, तब तक शव को पुलिस के हवाले नहीं किया जाएगा। सूचना के बाद डीएसपी संदीप कुमार समेत कई थाने की पुलिस मौके पर पहुंच गई। थाना प्रभारी मनोज गुप्ता ने बताया कि पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। बहुत जल्द बदमाश पुलिस की पकड़ में होंगे।