फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   गोसाईपट्टी गांव में हुई घटना..

गोसाईपट्टी गांव में हुई घटना..

Thu, 31 Jan 2019 11:27 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 31 Jan 2019 11:27 PM IST
विज्ञापन
गोसाईपट्टी गांव में हुई घटना..
जमीन के विवाद में मारपीट, दो महिलाओं की हालत गंभीर
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
तमकुहीराज। तरयासुजान थाना क्षेत्र के गोसाईपट्टी गांव में जमीन के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। इस घटना में दो महिलाएं गंभीर रूप से घायल हो गईं, जबकि कुछ लोगों को हल्की चोटें आई हैं। घायल महिलाओं को तमकुहीराज सीएचसी लाया गया। यहां उनकी हालत गंभीर देख डॉक्टर ने जिला अस्पताल रेफर कर दिया।

गोसाईपट्टी निवासी योगेंद्र शुक्ल और राजेंद्र शुक्ल के परिवार में लंबे अरसे से जमीन का विवाद चला आ रहा है। बृहस्पतिवार को दोनों पक्ष के लोग आमने सामने आ गए। बात इतनी बढ़ गई कि उनके बीच लाठी-डंडे चलने लगे, जिसमें एक पक्ष से अर्चना (45) व गायत्री (60) को गंभीर चोट लग गई। दोनों महिलाएं गिरकर बेहोश हो गईं। कुछ अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। आनन फानन में परिवारीजन दोनों घायल महिलाओं को सीएचसी तमकुही लेकर पहुंचे। यहां प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर देखते हुए डॉक्टर ने उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया। घटना को लेकर तनाव की स्थिति बनी हुुई है। एसओ तरयासुजान विनय कुमार पाठक ने बताया कि घटना की जानकारी हुई है। इस मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed