{"_id":"5ba929a6867a550139684870","slug":"31537812902-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव रखकर लगाया जाम,","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शव रखकर लगाया जाम,
ब्यूरो/अमर उजाला कुश्ाीनगर
Updated Mon, 24 Sep 2018 11:45 PM IST
विज्ञापन
बसपा नेता के बेटे का शव रखकर लोगों ने लगाया जाम।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सेवरही। जलपा माई स्थान पर हुई चाकूबाजी की घटना में घायल बसपा के वाल्मीकि नगर विधानसभा क्षेत्र के प्रभारी के पुत्र सलामुद्दीन की रविवार को मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई थी। सोमवार शाम जैसे ही शव गांव पहुंचा लोगों की भीड़ जुट गई। गुस्साएं ग्रामीणों ने आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग पर शव रखकर सेवरही-मेंहदिया मार्ग जाम कर दिया। परिजनों और गांव के लोगों ने कहा है कि जब तक आरोपी गिरफ्तार नहीं हो जाते वे शव को दफन नहीं करेंगे। इस दौरान घर वालो की सीओ से बहस भी हुई। सलामुद्दीन ने वर्ष 2011 में बंगलूरू बॉडी बिल्डर चैंपियनशिप में मिस्टर बंगलूरू का खिताब जीता था।
सेवरही कस्बे के वार्ड नंबर 9 आजादनगर मोहल्ले में सोमवार को जैसे ही बसपा नेता अल्ताफ हुसैन के पुत्र का शव पहुंचा गांव के लोग एकत्र हो गए। उन्होंने शव रखकर सड़क जाम कर दिया और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। तनाव देखकर मौके पर कई थानों की पुलिस पहुंच गई। इस बीच, प्रदर्शन कर रहे परिजनों और सीओ तमकुहीराज आरके तिवारी के बीच कहासुनी भी हुई। परिजनों का आरोप है कि पुलिस हत्या में शामिल लोगों को बचाना चाहती है।
सलामुद्दीन के भाई मेरुद्दीन ने आरोप लगया कि एक आरोपी को पकड़कर पुलिस औपचारिकता निभा रही है। अन्य लोग मादक पदार्थों की तस्करी से जुड़े और पुलिस उन्हें बचा रही है। अल्ताफ हुसैन ने कहा कि वे आरोपियों की गिरफ्तारी होने तक बेटे के शव को दफन नहीं करेंगे। एसओ सेवरही अरविंद कुमार ने बताया कि पुलिस ने घटना के तुरंत बाद केस दर्ज कर एक आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। अन्य आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।