{"_id":"5989ab044f1c1b08768b4888","slug":"31502194436-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रक चालकों को कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ट्रक चालकों को कोर्ट में पेशी के बाद भेजा गया जेल
Updated Tue, 08 Aug 2017 05:43 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कसया (कुशीनगर)। जिले में अवैध शराब व खनन के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के लिए गठित स्पेशल पुलिस टीम ने सोमवार की देर रात कसया फ्लाईओवर पर बिहार से आ रहे सफेद बालू लदे दो ट्रकों को पकड़ा। टीम ने बालू लदे ट्रक व चालकों को कसया पुलिस के हवाले कर दिया। मंगलवार को ट्रक चालकों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
स्पेशल पुलिस टीम के निरीक्षक एके सिंह ने बताया कि सोमवार की रात में करीब दो बजे कसया फ्लाईओवर पर एसआई शिवमनोहर यादव, सिपाही रणविजय सिंह, उमेश सिंह, अभय राय, अंबिका प्रसाद के साथ अवैध बालू लदे दो ट्रक पकड़े गए। उन ट्रकों पर ओवरलोड बालू लदा था। इसलिए टीम ने लोक संपत्ति क्षति निवारण व खान खनिज अधिनियम के तहत गोरखपुर जिले के सहजनवां निवासी ट्रक चालक राजू और मोनू लाल के खिलाफ केस दर्ज कराकर कसया पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया। इस मामले में मंगलवार को चालकों को पुलिस ने कोर्ट में पेश किया। वहां से कोर्ट के आदेश पर चालकों को जेल भेज दिया गया।
इस संबंध में एसओ गजेंद्र राय का कहना था कि चालकों के खिलाफ केस दर्ज कर मंगलवार को उन्हें जेल भेज दिया गया।