{"_id":"58c0434c4f1c1b187bdc5721","slug":"24-huts-fired","type":"story","status":"publish","title_hn":"आधी रात को लगी आग, 24 घर जले","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
आधी रात को लगी आग, 24 घर जले
kushinagar
Updated Wed, 08 Mar 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
अाग
- फोटो : santosh verma
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बरवापट्टी।
थानाक्षेत्र की ग्राम सभा अमवा दीगर के टोला भरपटिया में मंगलवार की रात में अचानक लगी आग से 24 झोपड़ियां जलकर नष्ट हो गईं। आगलगी की इस घटना में इन घरों का कोई भी सामान नहीं बचाया जा सका।
इस टोला निवासी बासदेव यादव के घर में रात करीब 10 बजे अचानक आग लग गई। कुछ ही देर में लपटों ने अगल-बगल की झोपड़ियों को भी जद में ले लिया। एसओ बरवापट्टी प्रह्लाद पांडेय ने मौके पर पहुंचे और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आगलगी की इस घटना में घूरा पाल, राजेश, अमरनाथ, राजकिशोर, जगरनाथ, गजाधर, कृष्णा, मरछिया देवी, सुबाष, ध्रुव, रामाशीष, परशुराम, जोगेन्द्र, गुड्डू, काशी, अच्छेलाल, छट्ठू, सरल, कपिलदेव, भुलई, मदन, रविंद्र आदि की झोपड़ियां और उनमें रखे अनाज, कपड़े, बर्तन, गहना, नकदी समेत सब कुछ जलकर नष्ट हो गया। बुधवार को सुबह लेखपाल ब्रजनारायण प्रसाद, ग्राम विकास अधिकारी रामप्यारे चौधरी और ग्राम प्रधान राजकुमार प्रजापति मौके पर पहुंचे और अग्निपीड़ित परिवारों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई।
सठियांव पश्चिम टोला में सात घर जले
फाजिलनगर। पटहेरवा थाना क्षेत्र के गांव सठियाव पश्चिम टोला की दलित बस्ती में बुधवार की शाम को लगी आग से सात घर जल गए। गांव के लोगों ने अथक प्रयास कर आग बुझाई।
विज्ञापन
इस गांव निवासी मनीराज प्रसाद के घर के बगल में घूरा रखा था। शाम करीब चार बजे घूरे से छिटकी चिंगारी के चलते मनीराज की झोपड़ी में आग लग गई। घर में रखा राशन, कपड़ा, बर्तन सब जलकर नष्ट हो गया। आग की लपटों ने पड़ोसी बिग्गू प्रसाद, नंदलाल प्रसाद, भूलन प्रसाद, चंद्रिका प्रसाद, मुंद्रिका प्रसाद व भोज प्रसाद के घरों को भी चपेट में ले लिया। इन लोगों के घर का भी सारा समान जल गया। लोगों ने आग बुझाने के लिए फायर ब्रिगेड को सूचना दी, लेकिन आग बुझने के बाद भी यह टीम नहीं पहुंची। घटना की जानकारी होने पर फाजिलनगर चौकी प्रभारी अजय यादव व राजस्वकर्मी भी मौके पर पहुंचे थे।