{"_id":"5cae31d2bdec22142430809b","slug":"21554919890-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत, दो घायल
Mon, 03 Jun 2019 12:24 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jun 2019 12:24 AM IST
विज्ञापन
मौत पर बिलखते परिजन ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गौरीश्रीराम। विशुनपुरा क्षेत्र के दुदही-सेवरही मार्ग पर गगलवा पुल पर रविवार को दो बाइकों की भिड़ंत में युवक की मौत हो गई। जबकि दो लोग घायल हो गए। लोगों ने घायलों को सीएचसी दुदही भेजवाया। डॉक्टरों ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। बाद में सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया।
सेवरही क्षेत्र के शिवघट निवासी 35 वर्षीय शंकर यादव गांव के ही 32 वर्षीय सरल के साथ रविवार को रिश्तेदारी में सेमरा गए थे। वहां से बाइक से दोनों लौट रहे थे। गगलवा पुल पर गौरीजगदीश निवासी 30 वर्षीय धर्मेंद्र बाइक की बाइक से टक्कर हो गई। शंकर यादव की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि सरल और धर्मेंद्र घायल हो गए।
घटना के बाद जुटे लोग घायलों को पहले सीएचसी दुदही ले गए, जहां से उन्हें पहले जिला अस्पताल और फिर बाद में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। लोगों ने बताया कि दोनों बाइक सवार हेलमेट नहीं पहने थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। दोनों घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
बस की टक्कर से दो बाइक सवार घायल
हाटा। हाइवे पर भगवानपुर खुर्द के पास रविवार को अलग-अलग हादसे में दो बाइक सवार घायल हो गए। घटना के बाद जुटे लोगों ने घायल को सीएचसी सुकरौली भेजवाया। गोरखपुर के रामदुलारे और हाटा कोतवाली के मनोज गौड़ रविवार को अपनी-अपनी बाइक से गोरखपुर की ओर जा रहे थे।
भगवानपुर खुर्द के पास पीछे से गुजरी रोडवेज की अनुबंधित बस ने दोनों बाइकों को चपेट में ले लिया। दोनों बाइक सवार घायल हो गए। लोगों की सूचना पहुंची हाइवे पेट्रोलिंग टीम एंबुलेंस से घायलों को सुकरौली स्वास्थ्य केंद्र पर पहुंचाई, जहां से प्राथमिक उपचार के बाद हाटा कोतवाली के पिड़रा गांव के रहने वाले मनोज गौंड़ और गोरखपुर के रहने वाले रामदुलारे को मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
अनियंत्रित बाइक पेड़ से टकराई, तीन गंभीर
रगड़गंज। पटहेरवा थाना क्षेत्र के समउर-तमकुही मार्ग पर रविवार की दोपहर बाइकसवार तीन युवक गिरकर घायल हो गए। उनकी बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पेड़ से टकरा गई थी। मौके पर जुटे लोगों ने तीनों घायलों को समउर बाजार स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उनकी हालत चिंताजनक बताते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
कसया थाना क्षेत्र के सपहां निवासी राकेश रविवार को बाइक से समउर बाजार आए थे। दोपहर में वह अपने परिचित पटहेरवा थाना क्षेत्र के पिपरा बघेल निवासी टेंपो मेकेनिक सोनू तथा एक और युवक को बाइक पर बैठाकर घर जा रहे थे। समउर बाजार से करीब पांच सौ मीटर आगे बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई। समउर पुलिस चौकी के इंचार्ज प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि बाइक से तीन युवकों के सड़क दुर्घटना में घायल होने की सूचना मिली थी। जब तक पुलिस पहुंची, परिजन इलाज के लिए लेकर चले गए थे।