फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Newborn's head found by the roadside; torso lay in the bushes.

Chamba News: सड़क के किनारे मिला नवजात का सिर, झाड़ियों में पड़ा था धड़

Sat, 05 Sep 2026 10:33 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 05 Sep 2026 10:33 AM IST
विज्ञापन
Newborn's head found by the roadside; torso lay in the bushes.
चुराह (चंबा)। ग्राम पंचायत टिकरीगढ़ में शुक्रवार को सड़क के किनारे नवजात शिशु का सिर मिलने से सनसनी फैल गई। कुछ दूरी पर झाड़ियों में नवजात का धड़ भी बरामद हुआ।
विज्ञापन

शरीर के अंग अलग-अलग स्थानों पर मिलने के बाद पुलिस ने मामले की जांच तेज कर दी है। एक टैक्सी चालक ने सड़क किनारे नवजात का सिर देखा। उसने घटना की सूचना पंचायत प्रधान शाली को दी। इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया और आवश्यक साक्ष्य जुटाए।
विज्ञापन

घटनास्थल के आसपास आवारा कुत्ते देखे जाने की बात भी सामने आई है। ऐसे में पुलिस इस संभावना समेत अन्य सभी पहलुओं की जांच कर रही है कि नवजात की मौत किन परिस्थितियों में हुई और उसके अवशेष अलग-अलग स्थानों पर कैसे पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोरेंसिक जांच से खुलेंगे कई राज
पुलिस ने नवजात के अवशेष कब्जे में लेकर मेडिकल कॉलेज चंबा भेज दिए हैं। शनिवार को फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम पोस्टमार्टम करेगी। पोस्टमार्टम के दौरान नवजात की मौत का संभावित समय, कारण और अन्य महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने की उम्मीद है। इससे पुलिस को जांच की दिशा तय करने में मदद मिलेगी।
माता-पिता की तलाश में जांच का दायरा बढ़ाया
पुलिस स्थानीय लोगों से पूछताछ कर रही है। इसके अलावा चुराह उपमंडल की दाइयों, निजी स्वास्थ्य संस्थानों और क्लीनिकों में भी जांच की जाएगी। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि हाल के दिनों में कहीं किसी महिला ने प्रसव तो नहीं करवाया था। इससे नवजात के माता-पिता तक पहुंचने में मदद मिल सकती है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच का दायरा बढ़ाया गया है। फोरेंसिक एक्सपर्ट टीम पोस्टमार्टम करेगी और जांच में सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगामी कार्रवाई की जाएगी। विजय सकलानी, पुलिस अधीक्षक, चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed