{"_id":"5c572e77bdec22738b6ae3bb","slug":"21549217399-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शव दरवाजे पर रख हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
शव दरवाजे पर रख हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर अड़े
Sun, 03 Feb 2019 11:39 PM IST
राकेश पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sun, 03 Feb 2019 11:39 PM IST
विज्ञापन
उमेश चौहान की पत्नी से बात करते एसपी।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जटहां बाजार। पचफेड़ा गांव में ट्रैक्टर से कुचलकर उमेश चौहान की मौत की घटना से नाराज गांव वालों ने हत्या का मुकदमा दर्ज करने के लिए रविवार सुबह खिरकिया में एक घंटे जाम लगाया। पोस्टमार्टम के बाद शाम को शव गांव पहुंचा तो लोग फिर उग्र हो गए। पीड़ित के दरवाजे पर शव को रख कर लोग हत्या का केस दर्ज करने की मांग पर अड़ गए।
लोगों का आरोप था कि पुलिस ने दुर्घटना में मौत होने का केस दर्ज कर लीपापोती कर रही है। जब तक हत्या का केस दर्ज नहीं होगा, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। पुलिस और गांव वाले कई बार आमने- सामने हुए। तीन थानों की पुलिस फोर्स मौके पर तैनात कर दी गई।
पडरौना कोतवाली क्षेत्र के पचफेड़ा गांव में जमीन के एक हिस्से को लेकर दो पक्षों में विवाद था। शनिवार की शाम को एक पक्ष के लोग विवादित जमीन पर मिट्टी गिरा रहे थे। गांव के ही तीसरे व्यक्ति उमेश चौहान ने मिट्टी गिराने से मना किया। आरोप है कि उमेश को ट्रैक्टर से कुचल दिया था।
विज्ञापन
रविवार सुबह करीब साढ़े नौ बजे उमेश चौहान के घरवालों के साथ गांव के लोग खिरकिया बाजार में पहुंचे और पडरौना-जटहां मार्ग को जाम कर धरने पर बैठ गए। इसकी सूचना मिलने पर एसपी राजीव नारायण मिश्र मौके पर पहुंचे। उन्होंने धरना दे रहे लोगों को आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई किए जाने का आश्वासन देकर जाम समाप्त कराया। उसके बाद एसपी ने घटनास्थल का भी निरीक्षण किया। उसके बाद लोगों ने शव को पोस्टमार्टम के लिए जाने दिया। दोपहर में मृतक के पुत्र सोनू की तहरीर पर पुलिस ने दुर्घटना में उमेश की मौत होने का केस आरोपी पिता- पुत्र पर दर्ज किया।
उधर, शाम को करीब चार बजे शव पोस्टमार्टम से आने के बाद परिजन और गांव वाले एक बार फिर अड़ गए। लोगों का आरोप था कि पुलिस मामले में अल्पीकरण कर दबाने की कोशिश कर रही है। आरोपी पिता-पुत्र के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज करने की मांग पर लोग अड गए।
लोगों ने चेतावनी दी कि जब तक आरोपियों पर हत्या का मुकदमा दर्ज नहीं होता है, तब तक शव का अंतिम संस्कार नहीं करेंगे। मौके पर पडरौना कोतवाली, जटहा बाजार और कुबेरस्थान की पुलिस पहुंच गई। पुलिस उग्र लोगों को समझाने का प्रयास करने लगी।कोतवाल विजयराज सिंह ने बताया कि मृतक के पुत्र सोनू की तहरीर पर लक्ष्मी प्रजापति और उनके पुत्र उपेंद्र प्रजापति पर लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने और गैरइरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। दोनों आरोपी भी गिरफ्तार कर लिए गए हैं।