{"_id":"5c4b5493bdec2273a5196191","slug":"21548440723-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ठगी की शिकार हुई महिला","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
ठगी की शिकार हुई महिला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बुजुर्ग महिला से 45 हजार रुपये लेकर उचक्का फरार
रामकोला। शुक्रवार को कस्बे में पंजाब नेशनल बैंक से रुपये निकालकर घर जा रही बुजुर्ग महिला को झांसा देकर उचक्का 45 हजार रुपये ले लिया।
सपहां गांव के गडुलहा टोला की दुर्गावती देवी पत्नी बगेदन पीएनबी की रामकोला शाखा से रुपये निकालने आई थीं। उन्होंने बताया कि आवास के 45 हजार रुपये खाते से निकालकर दोपहर बाद वह घर जा रही थीं। वह चीनी मिल के निकट पहुंची ही थीं कि एक युवक बाइक से पहुंचा और उन्हें रोक लिया। उसने बताया कि उसके खाते से रुपये कट गए हैैं। बैंक में उन्हें बुलाया गया है।
युवक ने दुर्गावती को अपनी बाइक पर बैठा लिया और बैंक लाया। वहां झोले से रुपये निकाल लिया और बुजुर्ग महिला को पासबुक की फोटो कॉपी कराने के लिए बाहर भेज दिया। जैसे ही महिला बैंक से बाहर निकली, मौका देखकर युवक रुपये लेकर वहां से भाग गया।