{"_id":"59ce4d7c4f1c1bac538b4f83","slug":"21506692476-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हिरनही गांव के चौराहे पर हुआ दो लोगों में हुआ विवाद","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हिरनही गांव के चौराहे पर हुआ दो लोगों में हुआ विवाद
Updated Fri, 29 Sep 2017 07:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जटहा बाजार (कुशीनगर) । हिरनही गांव के चौराहे पर शुक्रवार की शाम को एक मीट विक्रेता से कहासुनी के बाद एक व्यक्ति ने उस पर खौलता पानी फेंक दिया। इससे मीट विक्रेता का पैर झुलस गया। आसपास के लोगों ने दुकानदार को विशुनपुरा सीएचसी ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया। सूचना पर डॉयल 100 पुलिस टीम मौके पर पहुंची।
जटहां बाजार थाना क्षेत्र के हिरनही गांव के चौराहे पर शाम करीब पांच बजे एक व्यक्ति मीट विक्रेता रशीद की दुकान पर गया था। वहां किसी बात को लेकर उस व्यक्ति और मीट विक्रेता के बीच कहासुनी हो गई। आरोप है की उस व्यक्ति ने बगल की चाय की दुकान से खौलता हुआ पानी मीट विक्रेता पर फेंक दिया, जिससे उसका पैर झुलस गया। आसपास के लोगों ने झुलसे मीट विक्रेता को मंसाछापर स्थित विशुनपुरा सीएचसी में ले जाकर प्राथमिक उपचार कराया।
इस संबंध में एसओ विनोद कौल ने बताया की आरोपी व्यक्ति के नशे में होने की बात कही जा रही है। मामले की छानबीन चल रही है। तहरीर मिलने पर केस दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।