फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सुबुधिया गांव में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई

सुबुधिया गांव में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई

Thu, 07 Mar 2019 12:02 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Mar 2019 12:02 AM IST
विज्ञापन
सुबुधिया गांव में पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त कार्रवाई
फोटो के साथ-----
विज्ञापन

460 लीटर कच्ची शराब के साथ 25 महिलाएं गिरफ्तार
टीम ने 16 भट्ठियां तोड़ीं और तीन क्विंटल लहन नष्ट किया
पकड़ी गई आरोपी महिलाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई
अमर उजाला ब्यूरो
अहिरौली बाजार। पुलिस और आबकारी की संयुक्त टीम ने बुधवार को अहिरौली बाजार क्षेत्र के सुबुधिया गांव में छापा मारा। इस दौरान टीम ने 460 लीटर कच्ची शराब के साथ धंधे में संलिप्त 25 महिलाओं को गिरफ्तार किया। जबकि मौके पर बरामद लहन आदि को नष्ट कर दिया। टीम की इस कार्रवाई से अवैध शराब के धंधेबाजों में खलबली मच गई।

सीओ कसया राम दरश प्रसाद ने बताया कि अहिरौली बाजार पुलिस और आबकारी विभाग की संयुक्त टीम ने सुबुधिया गांव में मंगलवार की शाम को कच्ची शराब के अड्डे पर छापा मारा। पुलिस को देखते ही वहां के कच्ची शराब के धंधेबाजों में खलबली मच गई। पुलिस की चुस्ती के कारण 460 लीटर कच्ची शराब और लगभग तीन क्विंटल लहन बरामद हुआ। टीम ने लहन को नष्ट करा दिया। इस दौरान टीम ने 16 भट्ठियां नष्ट कीं। जबकि कच्ची शराब के धंधे में संलिप्त 25 महिलाओं को गिरफ्तार किया गया। पकड़ी गईं आरोपी महिलाओं के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई। टीम में एसओ अहिरौली बाजार राजेश कुमार मौर्या, आबकारी निरीक्षक रमेश चंद पांडेय, उपनिरीक्षक चंद्रशेखर प्रजापति, उमाशंकर यादव, अनिल कुमार राय, रामसिंह यादव, शिवेंद्र द्विवेदी, इंद्रभान, शंखधर राय, जितेंद्र यादव, धर्मेंद्र यादव, महिला कांस्टेबल सुनैना, रूबी यादव, प्रतिभा, रितू, वंदना आदि शामिल रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed