फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   try to disturb communal harmony

शरारती तत्वों ने मां दुर्गा की पिंडी तोड़ी

Sat, 20 Oct 2018 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 20 Oct 2018 11:24 PM IST
विज्ञापन
try to disturb communal harmony
मां दुर्गा की टूटी पिंडी का निरीक्षण करते पटहेरवा थाना प्रभारी संजय मिश्रा। - फोटो : अमर उजाला
बेलवा कारखाना। पटहेरवा थाना क्षेत्र के सुमही बुजुर्ग गांव में कुछ शरारती तत्वों ने बृहस्पतिवार की रात मां दुर्गा की पिंडी तोड़ दीं। सुबह जानकारी होने पर गांव वालों के साथ हिंदूवादी संगठनों के लोगों की भीड़ जुटने लगी। हिंदूवादी नेताओं ने पटहेरवा थाने में तहरीर देकर इसकी जांच कराने और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। इस बीच ग्राम प्रधान ने सूझबूझ का परिचय दिया और क्षतिग्रस्त पिंडी को फिर से बनवाकर लोगों को शांत कराया।
विज्ञापन

 

सुमही बुजुर्ग गांव में मां दुर्गा की सात पिंडियां हैं। बृहस्पतिवार की रात कुछ शरारती तत्वों ने उन्हें तोड़ दिया। हिंयुवा के राना सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष ज्ञानप्रकाश सिंह, शिव राष्ट्र सेना के जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार राव और राष्ट्र सेना के जिला महामंत्री सहित कई नेता पटहेरवा थाने पहुंच गए और एसओ को तहरीर देकर इस मामले की जांच के साथ-साथ दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

विज्ञापन


इधर, मामला बढ़ते देख सुमही बुजुर्ग के ग्राम प्रधान के पति सुनील सिंह ने राजगीर और मजदूरों को बुलाकर सभी पिंडी को फिर से बनवा दिया। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष भी इसी समय किसी ने एक पिंडी तोड़ दी थी। उन्होंने मरम्मत कराया था।

विज्ञापन
विज्ञापन


थोड़ी देर में एसओ संजय मिश्र मयफोर्स मौके पर पहुंचे और जायजा लिया। इस दौरान गांव में हिंदू युवा वाहनी के अमिताभ मिश्रा, मधुबन सिंह, क्षेत्र पंचायत सदस्य शेषनाथ मिश्रा, सुरेंद्र राय, विरेंद्र सिंह सहित काफी संख्या में लोग मौजूद रहे। एसओ ने बताया कि तहरीर के आधार पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। छानबीन के बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed