फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Basti News ›   FIR lodged against unknown person in murder of contract worker

Basti News: संविदाकर्मी की हत्या में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज

Sat, 12 Sep 2026 02:07 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 12 Sep 2026 02:07 AM IST
विज्ञापन
FIR lodged against unknown person in murder of contract worker
बस्ती। वाल्टरगंज थाना क्षेत्र में संविदाकर्मी यशवंत कुमार की हत्या के मामले में पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच तेज कर दी है। पुलिस और सर्विलांस टीम अलग-अलग बिंदुओं पर जांच कर रही हैं। नगर बाजार से लेकर घटनास्थल तक के रास्तों और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है। पुलिस यशवंत के नगर बाजार से निकलने के बाद की गतिविधियों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है।
विज्ञापन

नगर बाजार क्षेत्र के खड़ौवा खुर्द निवासी यशवंत कुमार (26) पुलिस आवास निगम, निर्माण इकाई गोरखपुर में संविदा पर कार्यरत थे। आठ सितंबर को वह मामा के बेटे अंकित कुमार के साथ बाइक से ड्यूटी पर गए थे। ड्यूटी खत्म होने के बाद दोनों साथ नगर बाजार तक लौटे। शाम करीब 7:30 बजे नगर बाजार पहुंचने पर अंकित अपनी बाइक से घर चला गया जबकि यशवंत भी अपनी बाइक से घर के लिए निकले थे। हालांकि, वह घर नहीं पहुंचे।
विज्ञापन

बुधवार सुबह यशवंत की बाइक दुबौलिया थाना क्षेत्र के बैरागल के पास मिली। वहीं, उनका शव वाल्टरगंज थाना क्षेत्र के धमौरा के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। पोस्टमार्टम हाउस पर यशवंत के बाबा देवनरायन ने शव की पहचान की। इसके बाद परिजन की तहरीर पर पुलिस ने हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार राय ने बताया कि तीन टीमें अलग-अलग एंगल से मामले की जांच कर रही हैं। साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

नगर बाजार के बाद की गतिविधियों पर फोकस
पुलिस अब यशवंत के नगर बाजार से निकलने के बाद की गतिविधियों की कड़ियां जोड़ने में जुटी है। उसके साथ ड्यूटी पर जाने और लौटने वाले मामा के बेटे अंकित से भी घटनाक्रम के बारे में जानकारी ली जा रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि नगर बाजार से अलग होने के बाद यशवंत किस रास्ते से गया और उसकी बाइक दुबौलिया के बैरागल तक कैसे पहुंची।


मोबाइल गतिविधियां खंगाल रही सर्विलांस टीम
पुलिस के साथ सर्विलांस टीम भी मामले की जांच में जुटी है। यशवंत के मोबाइल की गतिविधियों, संपर्क में रहे लोगों और घटना के समय की लोकेशन समेत अन्य बिंदुओं की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed