फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   Efforts to murder the throat singer

गला रेतकर युवक की हत्या का प्रयास

Sat, 07 Jul 2018 11:29 PM IST
kushinagar
kushinagar Updated Sat, 07 Jul 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
Efforts to murder the throat singer
अमर उजाला - फोटो : अमर उजाला
हाटा। शुक्रवार की रात नगर क्षेत्र के पगरा निवासी एक युवक को कुछ लोगों ने खेत में ले जाकर धारदार हथियार से गला रेत दिया। उसके बाद युवक को मरा समझकर वहीं छोड़ गए। कुछ देर बाद होश में आने पर लहूलुहान युवक भागकर गांव में पहुंचा। उसकी हालत देख घरवाले इलाज के लिए लेकर भागे। गला कटने के कारण उसके गले से आवाज नहीं आ रही थी। उसने एक कागज कर कुछ लिख कर साथ में मौजूद लोगों को दिया। गंभीर रूप से घायल इस युवक का इलाज लखनऊ में चल रहा है।
विज्ञापन

नगरपालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर-आठ पगरा के रहने वाले 19 वर्षीय धनंजय चौहान को शुक्रवार की रात करीब आठ बजे कुछ लोग एक सूनसान खेत में खींच ले गए। वहां धारदार हथियार से उसका गला रेत दिया। युवक को मरा समझकर उसे वहीं छोड़कर चले गए। कुछ देर बाद होश में आने पर धनंजय किसी तरह से भागकर गांव में पहुंचा और वहीं गिर गया। उसकी हालत देखकर लोग अवाक रह गए। गला कटा होने की वजह से उसकी आवाज नहीं निकल रही थी। घायलावस्था में लोग उसे लेकर हाटा सीएचसी पहुंचे। इसकी सूचना 100 नंबर पर पुलिस को दी गई। स्वास्थ्य केंद्र पर युवक की गंभीर हालत को देखते हुए डॉक्टर ने उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि आवाज नहीं निकलने के कारण युवक ने इशारे से पेन और कागज मांगा और उस पर कुछ लिखकर परिवार के लोगों को दिया। परिवारवालों के अनुसार कागज पर उसने गला रेतने वाले का नाम और जगह लिखा था। परिवार के लोग उसे लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे तो उसकी हालत चिंताजनक देखते हुए पीजीआई लखनऊ के लिए रेफर कर दिया गया। वहां उसका इलाज चल रहा है। शनिवार की सुबह पर्ची में लिखी जगह पर लोग पहुंचे तो वहां काफी मात्रा में खून गिरा हुआ था। इस संबंध में कोतवाल गजेंद्र राय ने बताया कि घटना की जानकारी है। युवक का इलाज चल रहा है। अभी तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed