फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत

Fri, 30 Nov 2018 11:33 PM IST
Updated Fri, 30 Nov 2018 11:33 PM IST
विज्ञापन
ट्रैक्टर ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार की मौत
ट्रैक्टर ट्रॉली की चपेट से बाइक सवार की मौत
विज्ञापन

रामपुर कारखाना के हेतिमपुर हाइवे पर हुआ हादसा
सवार बगैर हेलमेट बाइक चला रहा था
अमर उजाला ब्यूरो
देवरिया। रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के हेतिमपुर नेशनल हाईवे पर एक बाइक सवार युवक ट्रैक्टर -ट्रॉली की चपेट में आ गया। गंभीर रूप से घायल युवक को हाईवे एंबुलेंस की मदद से हाटा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
शुक्रवार की रात हेतिमपुर हाईवे पर एक ट्रैक्टर- ट्रॉली गलत दिशा से कसया की तरफ जा रही थी। ऐसी बीच कसया की तरफ से हाटा की तरफ जा रहे बाइक सवार को टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। राहगीरों ने हाईवे एंबुलेंस की मदद से उसे हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। उसकी पहचान
विज्ञापन

कुशीनगर जिले के हाटा कोतवाली स्थित प्रयाग पुर गांव निवासी अरविंद कुमार सिंह पुत्र मुनीब सिंह के रूप में हुई। वह बाइक से किसी कार्य से कसया गया था। लौटते समय यह हादसा हुआ। अभी वह रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के हेतिमपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के पास पहुंचा था कि गलत दिशा से आ रही ट्रैक्टर ट्रॉली से ठोकर लग गई। बिना हेलमेट के होने के चलते बाइक सवार को गंभीर चोट लग गई। ठोकर मारने के बाद चालक ट्रैक्टर ट्रॉली को लेकर भाग निकला। राहगीरों ने घायल युवक की सूचना हेतिमपुर पुलिस चौकी को दी और एंबुलेंस को फोन कर दिया। एंबुलेंस पर लादकर युवक को हाटा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर भर्ती कराया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची हेतिमपुर चौकी पुलिस ने ट्रॉली- ट्रैक्टर और बाइक को कब्जे में ले लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed