फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   mill gate jam

गन्ना किसानों ने किया चीनी मिल गेट जाम

Sat, 22 Sep 2018 11:28 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो Updated Sat, 22 Sep 2018 11:28 PM IST
विज्ञापन
mill gate jam
सेवरही चीनी मिल का गेट के सामने जाम कर किसानों के साथ धरने पर बैठे विधायक अजय कुमार लल्लू। - फोटो : अमर उजाला
तमकुहीरोड। 64 करोड़ के बकाए गन्ना मूल्य भुगतान के लिए विधायक की अगुवाई में गन्ना किसानों ने शनिवार को चीनी मिल गेट जाम कर दिया। किसानों ने चीनी मिल प्रबंधतंत्र के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इसके चलते मिल में आवागमन करीब दो घंटे तक बाधित रहा। एसओ से वार्ता के बाद विधायक ने 48 घंटे का अल्टीमेटम देकर जाम खत्म किया और धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन


धरना के छठे दिन विधायक अजय कुमार लल्लू और गन्ना किसानों ने आंदोलन तेज करने का निर्णय लिया और चीनी मिल के गेट पर नारेबाजी करते हुए जाम लगा दिया। इससे करीब दो घंटे तक मिल में आवागमन बाधित रहा। विधायक ने कहा कि चीनी मिलों के लिए जारी गाइड लाइन में 14 दिनों में भुगतान करना जरूरी बताया गया है।
विज्ञापन


बावजूद इसके, मिल प्रबंधतंत्र किसानों का शोषण करते हुए छह माह से उनका 64 करोड़ रुपया दबाए बैठा है। मिल गेट जाम होने की सूचना पर एसओ सेवरही अरविंद कुमार और चौकी इंचार्ज दिग्विजयनाथ सिंह फोर्स के साथ पहुंच गए और विधायक समेत मिल के अधिकारियों से बात की। एसओ के आग्रह पर विधायक ने 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हुए जाम हटा लिया और पुन: धरने पर बैठ गए।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान पूर्व जिला पंचायत सदस्य शिवमंगल बैठा, व्यास कुशवाहा, डॉ. प्रभु गुप्ता, अमित कुमार बंटी, जेबी सिंह, रवि वर्मा, संजय कुशवाहा, शर्मा यादव, रेयाज हाशमी, मनोज गुप्ता, शिवपूजन निषाद, अनिल पटेल, कश्मीरीलाल गुप्ता, रामजी मद्देेशिया, मोहम्मद अली, छोटेलाल यादव, श्रीनिवास कुशवाहा, महंत निषाद, वकील गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed