फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   दुर्घटना में एक की मौत एक घायल

दुर्घटना में एक की मौत एक घायल

Sat, 13 Apr 2019 12:04 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Apr 2019 12:04 AM IST
विज्ञापन
दुर्घटना में एक की मौत एक घायल
हादसे में छोटे भाई की मौत, बड़ा घायल
विज्ञापन

रामकोला-कसया मार्ग पर गन्ना लदी ट्राली की चपेट में आई बाइक
अमर उजाला ब्यूरो
टेकुआटार। रामकोला-कसया मार्ग के अमवा मंदिर के समीप पूर्व माध्यमिक विद्यालय धनौजी के सामने गुरुवार की देर रात गन्ना लदी ट्राली की चपेट में बाइक आ जाने से छोटे भाई की मौत हो गई। जबकि बड़ा भाई घायल हो गया। घायल भाई का जिला अस्पताल में उपचार चल रहा है।
कसया थाना क्षेत्र के खरदेवा पिपरासी निवासी 22 वर्षीय मंटू पांडेय और 25 वर्षीय मनीष पांडेय पुत्रगण त्रिवेणी पांडेय ट्रक चालक है। गुरुवार की रात लगभग 11 बजे मनीष पांडेय अपनी ट्रक रामकोला कस्बे में खड़ी करके अपने भाई मंटू के साथ बाइक से गांव जा रहे थे। रामकोला- कसया मार्ग के धनौजी पूर्व माध्यमिक विद्यालय के सामने कसया की तरफ से गुजरी गन्ना लदी ट्राली ने टक्कर मार दिया। जिसमें दोनों भाई गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को आस-पास के लोगों ने रामकोला सीएचसी भेजवाया, जहा चिकित्सकों ने मंटू पांडेय को मृत्यु घोषित कर दिया। जबकि घायल मनीष की स्थिति गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। एसओ दिलीप पांडेय ने बताया कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनो को सौंप दिया गया।
विज्ञापन

हादसे में दो युवक घायल
मथौली बाजार। कप्तानगज थाना क्षेत्र के रगड़गंज के पास हुए हादसे में बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। लोगों ने बताया कि मुडिलाहरपुर निवासी 26 वर्षीय इसहाक व 27 वर्षीय नौरंग राजभर शुक्रवार को बाइक से कही जहा रहे थे। शाम को अनियंत्रित होकर बाइक लेकर गिए गए और दोनों लोग घायल हो गए। घायलों को लोग सीएचसी मथौली बाजार पहुंचाए। दोनों हेलमेट का प्रयोग नही किए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन


जहरीला पदार्थ खाने की चर्चा
खड्डा। हनुमानगंज थाना क्षेत्र के बोधीछपरा गांव के एडीओ टोला में विवाहिता के जहरीला पदार्थ खाने की चर्चा है। मामले की सूचना पर पहुंची पुलिस छानबीन में जुटी हुई है। शुक्रवार को पुलिस को सूचना मिली की एक महिला जहरीला पदार्थ खा ली है, जिससे उसकी हालत बिगड़ते देख परिजन इलाज के लिए अस्पताल ले गए है। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस सक्रिय हो गई और मामले की छानबीन में जुट गई। एसआई महेंद्र चौधरी ने बताया कि इस तरह की सूचना मिली है। सिपाहियों को मामले की हकीकत जानने के लिए गांव में भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed