{"_id":"5c8d3d8abdec2256d2129e72","slug":"181552760202-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"हादसे में बाइक सवार समेत दो गंभीर","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
हादसे में बाइक सवार समेत दो गंभीर
Sat, 16 Mar 2019 11:46 PM IST
राकेश पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: राकेश पांडेय
Updated Sat, 16 Mar 2019 11:46 PM IST
विज्ञापन
कसया-पडरौना रोड पर साइकिल सवार को चपेट में लेने के बाद पोल से टकराकर क्षतिग्रस्त हुई कार।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानकीनगर। कसया थाना क्षेत्र के जानकीनगर के निकट शनिवार सुबह लग्जरी वाहन की चपेट में आने बाइक चालक समेत दो व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। बाइक चालक की हालत गंभीर बनी हुई है।
धर्मपुर बुजुर्ग गांव के पिपरा मोजरा टोला निवासी सुकदेव राजभर शनिवार को सुबह जिला अस्पताल में इलाज कराकर घर लौट रहे थे। सुबह करीब नौ बजे वह धर्मपुर बुजुर्ग गांव के सामने एनएच पर पहुंचे थे कि पीछे से जा रहे लग्जरी वाहन की चपेट में आ गए। वाहन अनियंत्रित होकर पोल से टकरा गया। सुखदेव गंभीर रूप से घायल हो गए।
वाहन में बैठे पांच लोगों में पडरौना निवासी महेश गुप्ता को गंभीर चोटें आईं। उनके सिर में चोट आने के अलावा पैर भी टूट गया। आनन फानन में दोनों को जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
विज्ञापन
बाइक व ऑटो की टक्कर में दो घायल
टेकुआटार। कसया-रामकोला मार्ग पर अहिरौली राय गांव के समीप शनिवार को ऑटो व बाइक में टक्कर हो गई। जिसमें दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। गांववालों की मदद से दोनों घायलों को जिला अस्पताल भेजवाया। जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
कसया थाना के डिघवा निवासी राजू व मोहन बाइक से रामकोला की ओर जा रहे थे। अहिरौली राय गांव के समीप नहर पर सामने से आ रहे ऑटो से टकरा गए। दोनों बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गए। गांव के लोगों ने उनको जिला अस्पताल भेजवाया। जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। वहीं, घटना के बाद ऑटो लेकर चालक भागने में सफल रहा। बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहना था।
कच्ची शराब के साथ दो गिरफ्तार
कप्तानगंज। पुलिस ने शनिवार को दो अलग-अलग गांवों में छापा मारकर 40 लीटर कच्ची शराब और दो किलोग्राम नौसादर के साथ दो व्यक्तियों को पकड़ा। उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जेल भेज दिया। कप्तानगंज थाना क्षेत्र के पचार गांव के बड़ा टोला निवासी श्रीराम साहनी और हरपुर बरवा की इंद्रावती को 20-20 लीटर कच्ची शराब और एक-एक किलोग्राम नौसादर के साथ पकड़ा है। इस कार्रवाई में एसआई भगवान सिंह, निरंजन राय, पंकज सिंह आदि शामिल थे।