फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   बाइकचोर गिरोह का पर्दाफाश

बाइकचोर गिरोह का पर्दाफाश

Sat, 30 Jun 2018 11:43 PM IST
Updated Sat, 30 Jun 2018 11:43 PM IST
विज्ञापन
बाइकचोर गिरोह का पर्दाफाश
bike thief

विज्ञापन
पडरौना (कुश्ाीनगर)। जिले की पुलिस ने बाइकचोरों के एक बड़े गिरोह का पर्दाफाश करने का दावा किया है। कप्तानगंज थाने की पुलिस और स्वॉट टीम ने संयुक्त प्रयास से चोरी की 09 बाइक के साथ सात व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है, जबकि पटहेरवा थाने की पुलिस को सात व्यक्तियों के कब्जे से चोरी की सात बाइक बरामद करने में सफलता मिली है। शनिवार को एसपी ने पुलिस लाइन में इसका खुलासा किया।

एसपी अशोक कुमार पांडेय ने बताया कि कप्तानगंज पुलिस टीम व स्वाट टीम ने कप्तानगंज कस्बे के लालचौक पर वाहन चेकिंग के दौरान एक बाइक रोकी, जिस पर तीन व्यक्ति सवार थे। पूछताछ करने पर पता चला कि बाइक चोरी की है। उसका नंबर प्लेट बदलकर लगाया गया था। उनकी निशानदेही पर प्रवेश पासवान उर्फ राज निवासी नवका टोला, आंबेडकरनगर पडरौना के कब्जे से तीन बाइक व इसी मोहल्ले के बिक्की पांडेय उर्फ आनंद तथा राजकुमार यादव उर्फ शैलेंद्र यादव निवासी अहिरौली दीक्षित पडरौना कब्जे से एक एक बाइक बरामद की गई। इन व्यक्तियों ने बतायाकि एक-एक बाइक मुन्ना यादव निवासी अहिरौली बुजुर्ग, पडरौना, राहुल पाल निवासी दुसाधीपट्टी जटहां बाजार, पिंटू राजभर निवासी नौतन हथियागढ़, देवरिया और करन शर्मा निवासी बकुलहां कोतवालीपडरौना को चोरी की एक एक बाइक बेची है। इनकी निशानदेही परउन चारो व्यक्तियों से भी बाइक बरामद की गई। पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार एसपी ने बताया कि पटहेरवा थाने के प्रभारी एसओ कमलेश सिंह ने शनिवार को थाना क्षेत्र के तमकुहीराज-समऊर बाजार मार्ग पर स्थित रगड़गंज मोड़ पर दो वाहन चोरों को पकड़ा। इनका नाम समशुद्दीन अंसारी निवासी गंगुआ मठिया थाना पटहेरवा और इसी गांव के शकील अंसारी है। इन दोनों ने बताया कि कमरान नाम के व्यक्ति के साथ मिलकर इस जनपद व अन्य जनपदों से भीड़भाड़ वाले स्थानों से बाइक चुराते हैं। उनका नंबर बदलकर कम दाम में बेच देते हैं। इनके कब्जे से चोरी की तीन बाइक बरामद हुई। इन्होंने बताया कि जावेद अंसारी, मकबूल अंसारी, आजाद आलम, अलीराज और मनीष गुप्ता निवासी तिवारी बेलही को बाइक बेचा है। समशुद्दीन व शकील अंसारी की निशानदेही पर उन व्यक्तियों से बाइक बरामद की गई। इस तरह कुल सात बाइक बरामद की गई। संबंधित थाने की पुलिस विधिक कार्रवाई में जुटी है। एसपी ने बताया कि इस कार्रवाई में कप्तानगंज और पटहेरवा थाने की पुलिस के अलावा स्वॉट टीम भी शामिल थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed