{"_id":"59429c9e4f1c1b5f1a8b48a2","slug":"181497537694-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बुजुर्ग महिला का अपहरण कर जेवर छीना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
बुजुर्ग महिला का अपहरण कर जेवर छीना
Updated Thu, 15 Jun 2017 08:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कुशीनगर। कसया कस्बे के गांधी चौक के नजदीक सपहा मार्ग से बृहस्पतिवार को दोपहर बाद एक बाइक सवार युवक ने एक वृद्ध महिला का अपहरण कर लिया। अपहरणकर्ता ने महिला का चेन व अन्य गहने छीनकर बाद में सपहां चौराहे पर छोड़ भी दिया। घटना की जानकारी होते ही हरकत में आई कसया पुलिस ने कस्बे के एक आभूषण की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखकर अपहरणकर्ता की तलाश शुरू कर दी है।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के गांव बंगरा राम बख्श राय निवासी 62 वर्षीया निशा खातून अपनी नतिनी 20 वर्षीया शबनम के साथ सपहा मार्ग पर स्थित किसी प्राइवेट अस्पताल में इलाज कराने आई थीं। नतिनी शबनम के अनुसार इलाज के बाद कुछ सामान लेने के लिए वृद्ध महिला गांधी चौक के निकट पहुंची थीं कि एक बाइक सवार युवक उनके पास पहुंचा और उसके बड़े बेटे मद्रीस अली के बुलाने का झांसा देकर गाड़ी पर बैठाकर भाग गया। अचानक हुई इस घटना से शबनम वहीं रोने लगी। आसपास के लोगों ने युवती को रोते देख मामले की जानकारी ली तथा पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने युवती के साथ एक आभूषण की दुकान पर लगे सीसीटीवी कैमरे का फुटेज देखा। घटना की जानकारी होने पर वृद्ध महिला के घरवाले तलाश करने लगे। इस बीच अपहृत महिला के पुत्र शौकत अली ने बताया कि अपहरणकर्ता ने उसकी मां को सपहा चौराहे के पास छोड़ दिया है। परंतु उसने चेन व अन्य गहने छीन लिए हैं।
इस संबंध में एसओ गजेंद्र राय का कहना है कि अपहरण की सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल छानबीन शुरू कर दी थी। मामला प्रथम दृष्टया संदिग्ध लग रहा है। जांच-पड़ताल के बाद ही सच्चाई सामने आ पाएगी। एसओ के अनुसार इस मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है।