फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   जुलूस रोकने पर नोकझोक

जुलूस रोकने पर नोकझोक

Sat, 10 Nov 2018 11:05 PM IST
Updated Sat, 10 Nov 2018 11:05 PM IST
विज्ञापन
जुलूस रोकने पर नोकझोक
मूर्ति विसर्जन का जुलूस रोका, पुलिस ने समझाया
विज्ञापन

खड्डा। थाना क्षेत्र के ग्रामसभा बसडीला में लक्ष्मीपूजा का विसर्जन जुलूस शनिवार की शाम को समुदाय विशेष के लोगों ने रोक दिया। इसकी सूचना पर दलबल के साथ पहुंचे खड्डा के प्रभारी निरीक्षक ने किसी तरह लोगों को समझा-बुझाकर जुलूस को रवाना कराया।

बसडीला गांव में युवाओं की ओर से पंडाल सजाकर मां लक्ष्मी व गणेश की प्रतिमा स्थापित की गई थी। शनिवार को गांव के युवा गाजे-बाजे के साथ विसर्जन जुलूस निकालकर गांव का भ्रमण कर रहे थे। जुलूस ज्यों ही प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र से आगे बढ़ा कि दूसरे वर्ग के कुछ लोगों ने यह कहकर जुलूस रोक दिया कि इस रास्ते जुलूस नहीं जाता है।
विज्ञापन


इसको लेकर तू-तू मैं-मैं होने लगी। सूचना मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई और दलबल के साथ प्रभारी निरीक्षक अनुज कुमार सिंह ने पहुंचकर लोगों को समझाया। उसके बाद जुलूस आगे बढ़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जुलूस को कुछ लोगों ने रोका था, लेकिन समझा बुझाकर शांत कराने के बाद जुलूस आगे बढ़ा दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed