{"_id":"59ede07e4f1c1b59678b740f","slug":"171508761726-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"करंट से एक व्यक्ति की माैत","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
करंट से एक व्यक्ति की माैत
कुश्ाीनगर (ब्यूरो)
Updated Mon, 23 Oct 2017 10:27 PM IST
विज्ञापन
खड्डा (कुशीनगर)। सोमवार को दोपहर में घर की सफाई कर रहे एक व्यक्ति की करंट लगने से मौत हो गई। इस व्यक्ति की लड़की की अगले महीने ही शादी तय है। इस घटना के बाद से मृतक के घर वालों का रो-रोकर बुरा हाल है।
खड्डा थाना क्षेत्र के सोहरौना गांव निवासी 50 वर्षीय किसान सत्यप्रकाश सोमवार को दोपहर में घर की सफाई कर रहे थे। इसी बीच वह पानी का मोटर चलाने गए, जहां करंट की चपेट में आ जाने के कारण वह मोटर से चिपके ही रह गए।
एक मजदूर की नजर उन पर पड़ी तो वह दौड़कर बचाने पहुंचा। जैसे ही उनको छूने की कोशिश की तो उसे भी जोरदार झटका लगा। सत्य प्रकाश की हालत देख उनके घर में चीख-पुकार मच गई। लोग उन्हें तुर्कहां स्थित सीएचसी में ले गए, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। चार बच्चों के पिता सत्यप्रकाश की बड़ी बेटी की अगले ही महीने शादी होनी है।