Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   सड़क हादसा-2

सड़क हादसा-2

Sat, 29 Jul 2017 11:23 PM IST
Updated Sat, 29 Jul 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
सड़क हादसा-2
कसया (कुशीनगर)। सड़क हादसों में जहां तीन की मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति अभी घायल है। थाना क्षेत्र के गांव विश्वंभरपुर निवासी 38 वर्षीय योगेंद्र शर्मा सुबह करीब साढ़े पांच बजे टहलते हुए पकवा इनार के निकट पहुंचे थे। उसी वक्त किसी वाहन की चपेट में आने से उनकी मौत हो गई। राहगीरों की सूचना पर पुलिस चौकी कुशीनगर के इंचार्ज राजीव कुमार सिंह मौके पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इस संबंध में एसओ गजेंद्र राय का कहना है कि मृत युवक के घरवालों की तरफ से अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ कार्रवाई के लिए तहरीर मिली है। पटहेरवा प्रतिनिधि के अनुसार फोरलेन पर शुक्रवार की रात में रजवाटिया गांव के पास बस की चपेट में आने से घायल कोटेदार की मौत हो गई। पटहेरवा पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। हादसे के बाद चालक बस लेकर भाग निकला। कोटेदार की मौत से गांव का माहौल गमगीन हो गया। हादसे की सूचना पर पहुंचे घरवाले फाजिलनगर सीएचसी ले गए जहां से डॉक्टरों ने तत्काल मेडिकल कालेज के लिए रेफर कर दिया। इलाज के लिए गोरखपुर ले जाते वक्त रास्ते में ही मौत हो गई। रात में ही पटहेरवा पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया और जरूरी औपचारिकता पूर्ण कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पकड़ियार बाजार प्रतिनिधि के अनुसार सौरहा खुर्द निवासी 45 वर्षीय विरेंद्र यादव पुत्र शिवनाथ यादव पंजाब प्रांत के लुधियाना शहर में नौकरी की तलाश में गए थे। बीते बुधवार को विरेंद्र ने घर आने की सूचना दी थी। शुक्रवार को बुढ़वल स्टेशन पर उनका शव पड़ा था। वहां की जीआरपी को सामान में मिली डायरी से घर का पता मिला। मौत की खबर से घर में कोहराम मच गया। परिजनों के वहां पहुंचने पर रेलवे पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। शुक्रवार की देर रात परिजन शव लेकर घर पहुंचे। शनिवार की सुबह अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed