{"_id":"5cd46ee8bdec2207594b0756","slug":"161557425896-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अमवा तर वारी गांव के निकट हुई दुर्घटना","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम","slug":"crime"}}
अमवा तर वारी गांव के निकट हुई दुर्घटना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ननिहाल में आए बालक की सड़क हादसे में मौत
जौरा बाजार। तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के अमवा तिवारी गांव में अपने ननिहाल आए आठ वर्षीय बालक की वाहन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
तुर्कपट्टी थाना क्षेत्र के डिघवापट्टी गांव के निवासी रईस अंसारी का आठ वर्षीय पुत्र काजू अमवा चौधरी गांव में अपने ननिहाल में शाकिर अली के घर रहता था। बृहस्पतिवार की सुबह करीब आठ बजे वह अपनी नानी के साथ कोटे की दुकान पर राशन लेने गया था। गांव के सामने एनएच पार करते समय कोई वाहन उसे टक्कर मारकर चला गया। आनन फानन में लोग उसे फाजिलनगर सीएचसी ले गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे के बाद बच्चे के ननिहाल और घर में कोहराम मच गया। परिवारवाले उसकी मौत पर विलाप करने लगे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।