{"_id":"5c2e4c13bdec2256e517f0ff","slug":"161546538003-kushinagar-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कोहरे का कहर, आधा दर्जन गाड़ियां टकराईं","category":{"title":"Crime","title_hn":"क्राइम ","slug":"crime"}}
कोहरे का कहर, आधा दर्जन गाड़ियां टकराईं
Thu, 03 Jan 2019 11:23 PM IST
राकेश पांडेय
अमर उजाला ब्यूरो
अमर उजाला ब्यूरो
Published by: राकेश पांडेय
Updated Thu, 03 Jan 2019 11:23 PM IST
विज्ञापन
पटहेरिया चौराहे के पास हाइवे पर भिड़ी ट्रकें ।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पटहेरिया। बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे की वजह से एनएच स्थित पटहेरिया चौराहे पर आधा दर्जन गाड़ियां आपस में टकरा गईं। संयोग रहा कि कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। एनएचएआई कर्मचारियों ने वाहनों को हटवाया। करीब दो घंटे तक जाम की स्थिति रही।
दिल्ली से बिहार जा रही लग्जरी बस सुबह करीब सात बजे पटहेरिया चौराहे पर समउर बाजार की तरफ मुड़ रही थी कि कोहरे के कारण टेलर से भिड़ गया। तेज आवाज सुनकर लोग दौड़े, तब तक टेलर में पीछे से कंटेनर टकरा गया। देखते ही देखते कंटेनर में स्कॉर्पियो टकरा गई। लोग कुछ समझ पाते कि बाइक सवार भिड़ गया। वहां चीख-पुकार मच गई।
ट्रेलर चालक कमलेश यादव निवासी रानीडीहा गोरखपुर, खलासी राजू भारती निवासी कूड़ाघाट गोरखपुर, कंटेनर चालक खेमराज, खलासी बबलू निवासी रोहतक हरियाणा, बस में सवार गुड्डी (9), सावित्री देवी (25), रमेश सिंह (30) निवासी मीरगंज बिहार, स्कॉर्पियो सवार आशीष अग्रवाल, राजू, सर्वेश सिंह निवासी मुजफ्फरपुर (बिहार) को हल्की चोटें आई हैं।
विज्ञापन
पुलिस ने एनएचएआई कर्मचारियों को सूचना दी। स्थानीय लोगों के साथ पुलिस तथा एनएचएआई के कर्मचारियों के दो घंटे के प्रयास के बाद वाहनों को हाइवे से हटवाया। पटहेरवा एसओ संजय कुमार मिश्र ने बताया कि घने कोहरे के कारण वाहनों की टक्कर हुई थी। कोई गंभीर रूप से घायल नहीं हुआ। एनएचएआई के कर्मचारियों ने वाहनों को सड़क से हटा कर आवागमन सुचारु करा दिया।