फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Kushinagar News ›   पिडरा गांव की बुजुर्ग महिला बैंक से रकम निकालकर घर जा रही थी

पिडरा गांव की बुजुर्ग महिला बैंक से रकम निकालकर घर जा रही थी

Wed, 12 Dec 2018 11:35 PM IST
Updated Wed, 12 Dec 2018 11:35 PM IST
विज्ञापन
पिडरा गांव की बुजुर्ग महिला बैंक से  रकम निकालकर घर जा रही थी
बाइक सवार बदमाशों ने वृद्धा से लूटे साठ हजार
विज्ञापन

बैंक से ही बुजुर्ग महिला के पीछे लग गए थे लुटेरे
बैंक में लगे सीसीटीवी फुटेज को खंगालने में जुटी पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
ढाढा। कैश वैन लूटकांड के पर्दाफाश में हाटा कोतवाली पुलिस अभी उलझी ही है कि बुधवार को फिर बदमाशों ने वृद्ध महिला से 60000 रुपये लूट लिए। पीड़िता पूर्वांचल बैंक सुकरौली शाखा से रुपये निकाल कर घर लौट रही थी। दिनदहाडे़ हुई लूट की वारदात के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
हाटा कोतवाली के पिडरा गांव के भेड़िहारी टोले की महिला बैटरी देवी बुधवार को पूर्वांचल बैंक सुकरौली की शाखा से साठ हजार रुपये निकालकर घर जा रही थी। सुकरौली से बंचरा जाने वाली नहर पर बाइक सवार दो बदमाशों ने उसे घेर लिया और रकम रखे झोले को छीनकर भाग गए। घटना के बाद बैटरी देवी ने शोर मचाया तो कुछ लोग पहुंच गए। वापस बैंक पहुंचकर आप बीती सुनाई। पीड़िता ने बताया कि रुपये छीनकर भागने वाले युवक बैंक से ही उनके पीछे पड़े थे। उन्होंने ही उसकी पर्ची भरने में मदद की थी। घटना की जानकारी होने पर स्थानीय पुलिस बैंक के सीसीटीवी की सहायता से छिनैती करने वाले युवकों की पहचान में जुट गई।
विज्ञापन

पूर्व में भी हो चुकी है दूसरी महिला से छिनैती
ढाढा। हाटा कोतवाली के पड़री गांव के लिलही कोठी टोले की रहने वाली केवली देवी पहली अक्टूबर को शौचालय निर्माण का छह हजार रुपये भुगतान कस्बे के पंजाब नेशनल बैक से लेकर घर लौट रही थी। इसी दौरान नहर की पटरी पर बाइक सवार ने धक्का दे दिया और वह गिर गई। उसी बीच बाइक सवार रकम और झोला लेकर भाग गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें हर राज्य और शहर से जुड़ी क्राइम समाचार की
ब्रेकिंग अपडेट।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed