बाइक सवार को बचाने में नहर में गिरा वाहन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मुख्य पश्चिमी गंडक नहर के किलोमीटर 20.500 बनराहा रेगुलेटर चौराहे से आगे हाइवे की ओर जाने वाले मार्ग पर अचानक आए बाइक सवार को बचाने में चालक नियंत्रण खो दिया और स्कार्पियो नहर के गहरे पानी में गिर गई। उसी बीच बनराहा गांव के तीन युवक और एक बुजुर्ग ने अपनी जान की परवाह किए बगैर नहर के बहते पानी में कूद गए।
युवकों ने वाहन चालक सुधीर मिश्र और दो अन्य को सकुशल पानी से बाहर निकाला। पुलिस दुर्घटनाग्रस्त वाहन को थाने ले गई। मौके पर मौजूद विधायक अजय कुमार लल्लू ने तीन लोगों की जान बचाने वाले उपेंद्र यादव, शमशेर अली, शंकर गुप्ता और जितेंद्र निषाद को 2000 रुपये का पुरस्कार दिया।
वाहन विशुनपुरा थाने के नरहवाडीह गांव निवासी अजय मिश्र का बताया जा रहा है। उसमें सवार दो अन्य युवक पहले ही भाग निकले थे। एसओ धर्मेंद्र सिंह ने बताया कि सभी सवार सकुशल बचा लिए गए हैं। वाहन को थाने लाकर जांच की जा रही है। रेस्क्यू के दौरान नहर के जेई अमित पांडेय, राकेश कुमार, संजीव कुमार राय, असगर अली, शैलेश तिवारी, रामअशीष यादव, संयोग गुप्ता, पप्पू गुप्ता आदि मौजूद रहे।